इंकलाबी नौजवान सभा का एक प्रतिनिधिमंडल 3 मार्च को पुलवामा में शहीद जवान अजीत आजाद के घर लोकनगर, उन्नाव (यूपी) जाकर उनके परिवार से मिला और शोक संवेदना व्यक्त की. प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने शहीद जवान की तस्वीर पर फूलमाला अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और परिवार को आर्थिक सहयोग स्वरूप जनता से एकत्र किया गया रकम भी दिया.