विधानसभा चुनाव से पूर्व उत्तर प्रदेश में आशा वर्कर्स और रसोइया कर्मियों का आंदोलन

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव से ठीक पहले स्कीम वर्कर्स महिलाओं, खासतौर पर ‘आशा बहुओं’ व ‘रसोइया बहनों’ का आंदोलन तेज हो चला है. विगत 4 जनवरी 2022 को आशा वर्कर्स यूनियन ने पिछले कई महीनों से चलाये जा रहे धारावाहिक आंदोलन के क्रम में राज्यव्यापी धरना व प्रदर्शन आयोजित किया तो उसके दो दिनों बाद विगत 6 जनवरी 2022 को मिड डे मील वर्कर्स यूनियन के आह्वान पर राज्य के विभिन्न जिला व तहसील मुख्यालयों धरना-प्रदर्शन कर अपनी मांगों के पक्ष में आवाज बुलंद की. ये दोनों ही संगठन ऑल इंडिया सेंट्रल यूनियंस (ऐक्टू) से सम्बद्ध हैं.

स्वामित्व (प्रोपर्टी कार्ड योजना) और ड्रोन सर्वे के विरोध में उतरे आदिवासी

आदिवासी आन्दोलनों और भाजपा सरकार के साथ ‘पत्थलगड़ी’ विवाद को लेकर चर्चित रहनेवाला खूंटी जिला फिर से अशांत हो चला है. इस बार गांव-गांव में आदिवासी समुदाय के लोगों और उनके संगठनों के जुटान का मुद्दा है - प्रधानमंत्री घोषित ‘स्वमित्व/प्रोपर्टी कार्ड योजना’ और इस नाम पर प्रशासन द्वारा जबरन और चुपके से आदिवासी गांवों का ड्रोन सर्वे कराया जाना. वस्तुस्थिति को जानने-समझने के लिए गत 24 दिसम्बर को ऑल इंडिया पीपुल्स फोरम, झारखंड की एक फैक्ट फाइंडिंग टीम ने खूंटी जिले के कर्रा क्षेत्र का दौरा किया और रिपोर्ट जारी की.

रसोइया संघ के जिला सम्मेलन

विगत 31 दिसंबर 2021 को झारखंड राज्य विद्यालय रसोईया संघ का तीसरा गोड्डा जिला सम्मेलन संपन्न हुआ. अनिता ठाकुर, संजू देवी तथा संगीत देवी की तीन सदस्यीय अध्यक्ष मंडली ने सम्मेलन की अध्यक्षता की. संचालन जिला प्रभारी मनोज कुमार कुशवाहा ने किया. संघ की प्रदेश अध्यक्ष का. गीता मंडल व भाकपा(माले) नेता का. अरुण सहाय क्रमशः मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथि के बतौर मौजूद थे.

उत्तर प्रदेश में मंहगाई, बेरोजगारी, महिलाओं, दलितों, अल्पसंख्यकों पर दमन के खिलाफ वामदलों का प्रदर्शन

मंहगाई पर रोक लगाने, युवाओं को रोजगार देने, चार श्रम संहिताओं को निरस्त कर पुराने श्रम कानूनों को बहाल करने, तिकोनिया किसान जनसंहार के जिम्मेदार केन्द्रीय गृह राज्य मंत्री को बर्खास्त करने, दलितों, आदिवासियों, महिलाओं, व अल्पसंख्यकों के उत्पीड़न पर रोक लगाने, हरिद्वार धर्मसंसद में भड़काऊ भाषण देने वालों को गिरफ्तार करने, कानून का राज स्थापित करने आदि मांगों को लेकर वामदलों – भाकपा(माले), माकपा, भाकपा और फारवर्ड ब्लाक ने 28 दिसंबर को राज्यव्यापी प्रतिवाद किया. वाम दलों ने इन समस्याओं से संबंधित राष्ट्रपति को सम्बोधित मांग पत्र जिलाधिकारियों को सौपें.

शहादत दिवस मनाया गया

हाईकोर्ट के रिटायर्ड जज ऐके मिश्रा आयोग की रिपोर्ट सार्वजनिक हो - रू नंदकिशोर

खांनपुर गोलीकांड में शहीद रामजन्म बिंद और डाक्टर रमेश बिंद के हत्यारों को फांसी तक पहुंचना ही सच्ची श्रद्धांजलि होगी - रू रामप्यारे

विगत 29 दिसंबर 2021 को गाजीपुर (उप्र) के खानपुर में भाकपा(माले) की ओर से खांनपुर गोलीकांड की 22वां वर्षगांठ मनाई गई. इस मौके पर खानपुर नयी बाजार से मार्च निकालकर बहेरी डगरा पर डाक्टर रमेश बिंद के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया.

महंगाई के खिलाफ ऐपवा का प्रदर्शन

अखिल भारतीय प्रगतिशील महिला एसोसिएशन (ऐपवा) ने विगत 21 दिसम्बर 2021 को लखनऊ के बीकेटी तहसील पर महंगाई के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर सभा आयोजित की तथा मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा.

गैंग रेप के खिलाफ प्रदर्शन

हाजीपुर में हुई गैंग रेप की एक घटना के खिलाफ विगत 28 दिसंबर 2021 को भाकपा(माले) व ऐपवा ने रामचौर से मस्जिद चौक होते हुए गांधी चैक तक आक्रोश मार्च निकाल कर मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया और सभा की

रोजगार महापंचायत का आयोजन

पूरे उत्तर प्रदेश में विभिन्न विभागों में खाली पड़े 25 लाख पदों पर भर्ती की मांग को लेकर 29 दिसंबर 2021 को इलाहाबाद में बालसन चौराहे पर यूपी मांगे रोजगार अभियान के नेतृत्व में विभिन्न छात्र संगठनों व प्रदेश भर से रोजगार आंदोलनों के नेताओं की एक महापंचायत हुई.

भाजपा हराओ-यूपी बचाओ किसान-मजदूर संदेश यात्रा

गाजीपुर जिले में भाकपा (माले) की ओर से ‘भाजपा हराओ, यूपी बचाओ’ किसान-मजदूर संदेश यात्रा निकाली गई. यह यात्रा 14 दिसंबर को गाजीपुर के लंका स्थित बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के साथ शुरू हुई. उस दिन करन्डा, मेदनीपुर चट्टी, दीनापुर, बडसडा, धरम्मरपुर चट्टी पर नुक्क्ड़ सभाओं का आयोजन किया गया. एक सप्ताह तक सदर विधानसभा क्षेत्र के पचासों गांवों में जनसंपर्क किया गया और 32 जगहों पर सभा आयोजित हुई.

सरकार प्रायोजित जनसंहार है बेला फैक्ट्री में बाॅयलर विस्फोट

मुजफ्फरपुर के बेला औद्योगिक क्षेत्र फेज-2 में 26 दिसंबर 2021, रविवार की सुबह साढ़े नौ बजे मोदी कुरकुरे-नूडल्स फैक्ट्री में हुए बाॅयलर ब्लास्ट में कई मजदूरों की मौत हो गई और कई घायल हुए. जिला प्रशासन सिर्फ 7 मजदूरों के मरने और 7 के घायल होने की बात कर रहा है लेकिन स्थानीय लोग और मजदूर दर्जनों लोगों की मौत होने और घायल होने का दावा कर रहे हैं जिसका खुलासा उच्चस्तरीय जांच से ही हो सकता है.