विगत 12 फरवरी 2022 को मथुरा सिंह पटेल प्राथमिक विद्यालय, बीरकजी, फ़ुलपुर, प्रयागराज में इफको ठेका मजदूर संघ (सम्बद्ध ऐक्टू) का 22वां वार्षिक सम्मेलन संम्पन्न हुआ.
सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए मुख्य वक्ता ऐक्टू के राज्य सचिव का. अनिल वर्मा ने कहा कि जिस तरह से किसानों ने शहादत देते हुए 13 महीने सड़क पर संघर्ष करके तीनों काले कृषि कानूनों को वापस कराया है, ठीक उसी तरह मजदूरों-कर्मचारियों को भी चारों श्रमिक कोड बिल को वापस कराना होगा.