वर्ष - 31
अंक - 51
23-12-2022

दिल्ली में ‘वर्तमान महिला आंदोलन, चुनौतियां और हमारी भूमिका’ विषय पर ऐपवा ने एक परिचर्चा आयोजित की. इस परिचर्चा में वर्तमान समय में महिला आंदोलन के समक्ष प्रमुख चुनौतियों और उनसे निपटने के लिए एक मज़बूत महिला संगठन की जरूरत पर विस्तार से चर्चा हुई.

12 दिसंबर 2022 को आयोजित हुई परिचर्चा के दौरान भाजपा की साम्प्रदायिक राजनीति में महिलाओं के इस्तेमाल, देश-समाज के सभी ढांचों में बढ़ते महिलाओं के शोषण और संविधान प्रदत अधिकारों पर हो रहे हमले सहित ऐसे अनेक मुद्दों को चिन्हित किया गया जिनके खिलाफ मजबूत महिला आंदोलन खड़ा करने की ज़रूरत है. एक मजबूत महिला आंदोलन के लिए मजबूत महिला संगठन की जरूरत के मद्देनजर इस परिचर्चा के बाद ऐपवा की दिल्ली इकाई, एक 20 सदस्यीय एक संयोजन समिति का गठन किया गया जिसका संयोजक प्रियंका चौधरी को चुना गया.

कार्यक्रम को ऐपवा महासचिव मीना तिवारी, भाकपा(माले) दिल्ली राज्य सचिव रवि राय, श्वेता राज, सुचेता डे, प्रियंका चौधरी, शबाना, पूजा, उमा गुप्ता, भाषा सिंह, शोभा सिंह सहित कई वक्ताओं ने संबोधित किया. कार्यक्रम का संचालन ऐपवा नता कुसुम वर्मा ने किया.