देश की आजादी के 75 वर्ष के अवसर पर भाकपा(माले) द्वारा स्वतंत्रता संग्राम के गुमनाम शहीदों को याद करने और इतिहास लेखन की सच्ची धरा को स्थापित करने के आह्वान का पालन करते हुए झारखंड में शहीद जीतराम बेदिया, टिकैत उमराव सिंह, शेख भिखारी, घटवाल आंदोलन, बिरसा मुंडा की अगुआई में डोंबारी पहाड़ में हुए संघर्घ के शहीदों, सुभाषचन्द्र बोस, बुधू भगत, टाना भगत, तिलका मांझी, सिद्धू-कान्हू, चांद-भैरव, फूलो-झानो व नीलांबर-पीतांबर को याद करते हुए उनकी शानदार विरासत को बुलंद करने का निर्णय लिया गया है.