लोकसभा चुनाव 2019: कोडरमा में कार्यकर्ता सम्मेलन

‘भाजपा भगाओ, झारखंड बचाओ’ तथा ‘भाजपा हराओ, माले को जिताओ’ के जोरदार नारों के साथ 17 फरवरी को लाल झंडों से पटे हुए बरकट्टा मैदान में भाकपा (माले) का कोडरमा संसदीय क्षेत्र स्तरीय बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित हुआ। सम्मेलन को लेकर मैदान के साथ ही जीटी रोड के किनारे भी बड़ी संख्या में झंडों-बैनरों से सजावट की गई थी. मुख्य चौक-चौराहों को भी लाल झंडे से सजाया गया था। सम्मेलन की श1रुआत पुलवामा में शहीद 44 सीआरपीएफ जवानों को दो मिनट की मौन श्रद्धांजलि देकर की गई.

झारखंड में ऐपवा स्थापना दिवस

रामगढ़ में ऐपवा का 25वां स्थापना दिवस मनाया गया जिसमें जिले के पतरातू, रामगढ़, माण्डू आदि प्रखंडों से 30 महिलाएं शामिल हुई। ऐपवा जिला अध्यक्ष कांति देवी ने बैठक की अध्यक्षता और जिला सचिव नीता बेदिया ने संचालन किया। बैठक में धनमति देवी, झूमा घोषाल, पार्वती देवी, गीता देवी, सविता देवी, सुलोचना देवी, नीलम देवी, कमला देवी, अमती देवी, रंजना देवी, रेखा देवी, मिनता देवी, सुबासो देवी, कुन्ती देवी एवं अन्य महिलाएं शामिल थीं।