मिर्जापुर का नौवां जिला सम्मेलन


मिर्जापुर में भाकपा(माले) का नौवां जिला सम्मेलन विगत 13-14 फरवरी को पटेहरा ब्लाॅक के बेलहरा मोड़ सामुदायिक भवन में संपन्न हुआ. हाल का नामकरण ऐपवा की संस्थापक जिला अध्यक्ष कामरेड पन्ना कोल को समर्पित था. उद्घाटन के पूर्व झंडोत्तेलन कर दिवंगत साथियों, शहीदों व दिल्ली किसान आंदोलन के दौरान शहीद हुए किसानों को दो मिनट मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई.

आइसा का प्रखंड सम्मेलन संम्पन्न हुआ


पलामू जिला (झारखंड) के पाटन में आइसा का पहला प्रखंड सम्मेलन विगत 31 जनवरी को संपन्न हुआ. सम्मेलन का उद्घाटन भाकपा(माले) नेता रविंद्र भुइयां ने किया. सम्मेलन को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि देश के छात्र-युवा अपने शिक्षा और सम्मानजक रोजगार जैसे मौलिक अधिकारों व शैक्षणिक संस्थानों को बर्बाद करने वाली मोदी सरकार की शिक्षा और रोजगार विरोधी नीतियों के खिलाफ सड़कों पर लोहा लेते रहे हैं. मोदी सरकार सत्ता में आते ही शैक्षणिक संस्थानों से लेकर सार्वजनिक संस्थाओं को बड़े काॅरपोरेट घरानों के हाथों सौंप देने का काम कर रही है.

इनौस का जिला सम्मेलन सम्पन्न


उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में इनौस का प्रथम जिला सम्मेलन विगत 24 जनवरी 2021 को ‘बेरोजगारी और अपमान, अब और नहीं सहेगा नौजवान’, ‘रोजगार कहां है योगी जी’ नारे के साथ संपन्न हुआ.

बारिश व पुलिस के साये में संपन्न हुआ युवा रोजगार अधिकार सम्मेलन

रायबरेली के मुंशीगंज शहीद स्मारक पर इंकलाबी नौजवान सभा (इनौस) ने 24 सितंबर 2020 को रोजगार के अधिकार के लिए युवा रोजगार अधिकार सम्मेलन किया. तेज बारिश व पुलिस प्रशासन के दबाव के बावज़ूद सम्मेलन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ. नौजवानों को संबोधित करते हुए युवा स्वाभिमान मोर्चा के सह संयोजक सुनील मौर्य ने कहा कि प्रदेश का नौजवान सड़क पर है और सरकार युवाओं की बात सुनने के बजाय अपनी बात पर भरोसा दिलाना चाहती है. सरकार रोजगार देने के आंकड़े को बढ़ा चढ़ा कर पेश कर रही है. नौजवान बेरोजगार हैं और सरकार करोड़ों रोज़गार देने का दावा कर रही है.

भाकपा(माले) का सम्मेलन संपन्न हुआ

हरलाखी प्रखंड (जिला मधुबनी) में भाकपा(माले) का प्रथम सम्मेलन कमलावरपट्टी में परबत्तिया फाटक पर आयोजित हुआ. सम्मेलन में 10 पंचायतों के 22 गांवों से 204 पार्टी सदस्यों ने भागिदारी की. सम्मेलन के दौरान 150 से अधिक पूर्व सीपीआई कार्यकर्ताओं ने भी भाग लिया एवं उन्होंने माले में शामिल होने की घोषणा भी की.

‘प्रतिरोध का सिनेमा’ का 11वां साल: तीन दिवसीय पटना फिल्मोत्सव सम्पन्न

11वां ‘प्रतिरोध का सिनेमा: पटना फिल्मोत्सव’ 6, 7 और 8 दिसंबर 2019 को पटना के कालिदास रंगालय में संपन्न हो गया. वर्ष 2009 में शुरू होकर बिला नागा प्रतिवर्ष आयोजित होनेवाला यह फिल्मोत्सव अब राजधानी पटना की प्रमुख वार्षिक सांस्कृतिक गतिविधियों में अपनी खास जगह बना चुका है. दिसंबर महीना करीब आते-आते साहित्यिक-सांस्कृतिक हलकों में पटना पुस्तक मेला और पटना फिल्मोत्सव की चर्चा शुरू हो जाती है. गीत-नाट्य की चर्चित संस्था हिरावल फिल्मोत्सव का आयोजन करती है.

शिक्षा को बेच डालने के तमाम प्रयासों तथा भारतीय जनता के संवैधानिक अधिकारों पर सांप्रदायिक हमले के खिलाफ आंदोलन तेज करने का संकल्प : आइसा का 9 वां राष्ट्रीय सम्मेलन

ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (आइसा) का 9वां राष्ट्रीय सम्मेलन 9-10 नवंबर 2019 को हैदराबाद में सफलतापूर्वक संपन्न हो गया. यह सम्मेलन कई लिहाज से महत्वपूर्ण था. पहले तो, यह पहली बार है जब आइसा ने हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित किया, जो तेलंगाना के इस राजधानी शहर में संगठन के विस्तार को प्रदर्शित करता है. तेलंगाना किसान आंदोलन की क्रांतिकारी विरासत आइसा आंदोलन के लिये प्रेरणा स्रोत बना रहा है.