भाकपा(माले) का 11वां रामगढ़ जिला सम्मेलन लाल झंडे के नेतृत्व में फासीवाद के खिलाफ निर्णायक लड़ाई छेड़ने का आह्वान

 

झारखंड के रामगढ़ जिले में भाकपा(माले) का 11वां सम्मेलन विगत 4 अप्रैल 2021 को बड़काचुंबा स्थित अंबेडकर भवन के समक्ष (कामरेड मानकुंवर बेदिया नगर एवं कामरेड जयंत गांगुली सभागार में) संपन्न हुआ. सम्मेलन कक्ष का द्वारा कामरेड रामप्रसाद की स्मृति को समर्पित था.

विशाखा स्टील प्लांट के निजीकरण के खिलाफ जन पंचायत

 

23 मार्च 2021 को, शहीदे आजम भगत सिंह व उनके साथियों राजगुरू व सुखदेव के शहादत दिवस के मौके पर आंध्र प्रदेश के विशाखापटनम में भाकपा(माले) सपइरेशन, ऐक्टू, अखिल भारतीय किसान महासभा, अ. भा. खेग्रामस, ऐपवा, आइसा व इनौस ने एक जनपंचायत आयोजित कर तीन कृषि कानूनों और विशाखा स्टील प्लांट के निजीकरण के फैसले को अविलंब बिना शर्त वापस लेन की मांग की.

बिहार विधानसभा के समक्ष लगी किसान-मजदूर महापंचायत

 

विगत 18 मार्च 2021 को तीनों कृषि काूननों को रद्द करने, बिहार विधानसभा से उसके खिलाफ प्रस्ताव पारित करने, एमएसपी को कानूनी दर्जा देने, एपीएमसी ऐक्ट की पुनर्बहाली और भूमिहीन व बटाईदार किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना का लाभ प्रदान करने सहित अन्य मांगों पर बिहार विधानसभा के समक्ष पटना के गेट पब्लिक लाइब्रेरी में भाकपा(माले), अखिल भारतीय किसान महासभा व खेग्रामस के संयुक्त बैनर से आयोजित किसान-मजदूरों की महापंचायत में हजारों किसान-मजदूरों ने भागीदारी निभाई.

ऐपवा का 6ठा दरभंगा जिला सम्मेलन

 

बिहार के दरभंगा में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर अखिल भारतीय प्रगतिशील महिला एसोसियेशन (ऐपवा) 6ठा जिला सम्मेलन कमली देवी सभागार (पोलो मैदान) में जानकी देवी मंच पर आयोजित किया गया. सम्मेलन की शुरुआत ऐपवा की वरिष्ठ नेत्री रानी शर्मा द्वारा झण्डोत्तोलन के साथ हुआ. महिलाओं ने महिला आंदोलन के तमाम शहीदों को दो मिनट का मौन श्रद्धांजिल दी. शहीद बेदी पर ऐपवा राज्य सचिव शशि यादव, जिला सम्मेलन के पर्यवेक्षक प्रमिला राय सहित तमाम नेताओं ने पुष्पांजलि अर्पित किया.

उदयपुर में आयोजित हुई संगोष्ठी

 

राजस्थान के उदयपुर में ‘चयन की आजादी और वर्तमान का परिवेश” विषय पर संगोष्ठी और राशन-मैक्रोफाइनेंस की लूट के खिलाफ कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन हुआ.

कन्वेंशन: निकायकर्मियों की दशा-दिशा

 

28 फरवरी 2021 को गया में बिहार राज्य स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ द्वारा ‘निकाय कर्मियों की दशा दिशा’ पर कन्वेंशन संपन्न हुआ. इसकी अध्यक्षता संयुक्त रूप से कामरेड अर्जुन सिंह व इंद्रदेव प्रसाद ने की. शोक  श्रद्धांजलि देने के बाद महासचिव श्याम लाल प्रसाद द्वारा कन्वेंशन का आधार पत्र प्रस्तुत किया गया.

ईसीआरईयू का चौथा द्विवार्षिक महाधिवेशन


15 फरवरी को डीडीयू मुगलसराय की क्रांतिकारी धरती पर काॅ. ललित मोहन सभागार (फुटबाॅल मैदान), लोको काॅलोनी में काॅ. वसूल हक (अध्यक्ष, स्वागत समिति) की देखरेख एवं काॅ. रत्नेश वर्मा (मंडल सचिव, समस्तीपुर) की अध्यक्षता और काॅ. अवधेश गुप्ता के संचालन में ईस्ट सेंट्रल रेलवे इम्प्लाइज यूनियन का चतुर्थ द्विवार्षिक महाधिवेशन सम्पन्न हुआ.

विधानसभा स्तरीय कैडर कन्वेंशन

 

झारखंड में पिछले दिनों गढ़वा जिले के गढ़वा व पलामू जिले के पांकी विधानसभा क्षेत्र स्तरीय कार्यकर्ता कन्वेंशन आयोजित हुए. भाकपा(माले) के राज्य सचिव का. जनार्दन प्रसाद ने इनको मुख्य वक्ता के बतौर संबोधित किया.

सोनभद्र में 8वां जिला सम्मेलन


भाकपा(माले) का आठवां सोनभद्र जिला सम्मेलन विगत 17-18 फरवरी 2021 को घोरावल तहसील के गुरेठ सामुदायिक भवन में संपन्न हुआ. सम्मेलन हाॅल कामरेड विनोद मिश्र तथा सम्मेलन मंच कामरेड शिव को समर्पित था. झंडोत्तोलन के बाद किसान आंदोलन के शहीदों व दिवंगत साथियों को दो मिनट मौन श्रद्धांजलि देने के साथ सम्मेलन की शुरूआत हुई.