एक दूसरा बैंक मोदी शासन में ध्वस्त हो गया. यस बैक को रिजर्व बैंक ने बीमार और अक्षम घोषित कर दिया है; जो एचडीएफसी, आइसीआइसीआइ, एक्सिस बैक और कोटक महिंद्रा के बाद पांचवा नवीनतम इस किस्म का बैंक है. जहां वित्त मंत्री पैसा जमा करने वालों को आश्वस्त कर रही हैं कि उनका पैसा सुरक्षित है, वहीं रिजर्व बैक ने इस बैंक से पैसा निकालने की सीमाबंदी कर दी है जिसके चलते सभी खाताधारकों को फौरन नगदी की जरूरत के समय भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. यस बैंक का यह विध्वंस पंजाब और महाराष्ट्र को-ऑपरेटिव बैंकों में इसी किस्म के संकट के ठीक बाद सामने आया है.