विगत 5 नवंबर को अरवल जिला के बम्भई ग्राम (कसौटी पंचायत ,कलेर प्रखंड) निवासी का. देवनंदन राम (90 वर्ष) का निधन हो गया. का. देवनंदन राम साठ के दशक से ही, जब उनके गांव व इलाके में सामंती दबदबा चरम पर था, भाकपा के सक्रिय कार्यकर्ता थे. तब गरीबों को बेगारी करनी पड़ती थी, मजूरी मांगना, अपने दुआर-दालान पर भी खटिया पर बैठना और अपनी मर्जी से वोट देना सांमतों के शान के खिलाफ बड़ा गुनाह होता था.