10 जुलाई को मैसूर में कामरेड बुद्ध (मरिदंडैया) का ब्रेन ट्यूमर से निधन हो गया. भाकपा(माले) उन्हें सलाम करती है और उनकी स्मृति में अपना लाल झंडा झुकाती है.
कामरेड बुद्ध ने 1990-दशक के अंत में कर्नाटक से लोकसभा चुनाव लड़ा था. वे न केवल कर्नाटक से लोकसभा चुनाव लड़ने वाले भाकपा(माले) के पहले उम्मीदवार थे, बल्कि पहले व्यक्ति थे जिन्होंने पार्टी का लाल शाॅल लेकर पूरा चुनाव लड़ा. उसके बाद, यह लाल शाॅल कुलकों और धनी किसानों के हरे शाॅल के खिलाफ गरीब किसानों और खेत मजदूरों के लाल आन्दोलन की पहचान बन गया.