मोदी-शाह और योगी राज में, भाजपा शासन में, बलात्कार पीड़ितों के लिए न्याय वैसे ही चकनाचूर पड़ा है, जैसे उन्नाव के बलात्कार पीड़िता की गाड़ी जिसे ट्रक ने मार दिया.
उन्नाव की लड़की, जिसने भाजपा विधायक कुलदीप सिंह सेंगर पर सामूहिक बलात्कार का आरोप लगाया था, आज गम्भीर रूप से घायल है. उल्टे रास्ते से आता हुआ ट्रक, जिसके नंबर प्लेट पर कालिख पोता हुआ था, उसकी गाड़ी से टकराया. इस ‘हादसे’ में पीड़िता के दो रिश्तेदार मारे गए, और वह खुद, और उसके वकील, घायल हैं.
यह घटना हादसा नहीं, हमला मालूम होता है.