बिहार में वाम दलों – भाकपा(माले), भाकपा व माकपा के राज्य सचिवों – का. कुणाल, का. सत्यनारायण सिंह और का. अवधेश कुमार ने विगत 10 अप्रैल 2020 को एक प्रेस बयान जारी कर लाॅक डाउन के कारण दिहाड़ी मजदूरों, प्रवासी मजदूरों, मनरेगा मजदूरों सहित सभी अन्य मजदूरों, दलित-गरीबों, अन्य कामकाजी हिस्सों, किसानों, छात्र-नौजवानों आदि के जीवन पर आए गहरे संकट और भुखमरी की स्थिति पर गहरी चिंता व्यक्त की और केंद्र व राज्य सरकार से बिना किसी भेदभाव के सभी लोगों के लिए तत्काल राशन व अन्य सुविधाएं प्रदान करने की मांग की.