स्मार्ट सिटी बनाने के नाम पर गरीब की हत्या


स्मार्ट सिटी बनने जा रही बिहार की राजधानी पटना में गरीबों के वास-आवास और जान पर अभी से ही एक नया खतरा मंडराने लगा है. यह नया खतरा है – मेट्रो निर्माण के नाम पर गरीबों को उजाड़ने का अभियान.

पुलिस पिटाई से व्यापारी की मौत : उत्तर प्रदेश में पुलिस राज का नया कारनामा

 

भाकपा(माले) की राज्य इकाई ने गोरखपुर में पुलिस की पिटाई से कानपुर के व्यापारी मनीष गुप्ता की मौत पर कहा है कि प्रदेश में लोकतंत्र के बजाय पुलिस राज है. व्यापारी की हत्या के लिए योगी सरकार जिम्मेदार है.

पार्टी ने यहां जारी बयान में कहा कि योगी सरकार में कानून का शासन खत्म हो चुका है और पुलिस नागरिकों की रक्षा की जगह उनकी हत्या कर रही है. यह सरकार द्वारा पुलिस को दी गई खुली छूट का नतीजा है.

भारत बंद में दिखी व्यापक जन गोलबंदी


बिहार के ग्रामीण इलाकों में भी भारत बंद का व्यापक असर रहा. भाकपा(माले) सहित महागठबंधन के अन्य दलों ने इस बंद को सक्रिय समर्थन दिया. भाकपा(माले) कार्यकर्ता सुबह से ही सड़कों पर उतर आए और जिला मुख्यालयों समेत कई शहरों में मार्च निकाल कर आम लोगों से बंद को समर्थन देने की अपील की.

जिलाधिकारी से मिला प्रतिनिधि मंडल

 

भोजपुर जिले में कोरोना महमारी के बढ़ते प्रकोप, पीड़ितों और मृतकों की संख्या को देखते हुए विगत 22 अप्रैल 2021 को भाकपा(माले) का एक प्रतिनिधि मंडल भोजपुर जिलाधिकारी से मिला. प्रतिनिधिमंडल में केंद्रीय कमेटी सदस्य व जिला सचिव जवाहर लाल सिंह, राजू यादव व अगियांव विधायक मनोज मंजिल, राज्य कमेटी सदस्य व तरारी विधायक सुदामा प्रसाद तथा क्यामुद्दीन अंसारी व नगर सचिव दिलराज प्रीतम आदि शामिल थे.

भाकपा(माले) की टीम ने बड़े अस्ततालों समेत कई रेफरल व पीएचसी अस्पतालों का दौरा किया

 

भाकपा(माले) की एक उच्चस्तरीय जांच टीम ने विगत 21-22 अप्रैल को राजधानी पटना के दो प्रमुख अस्पतालों एनएमसीएच और पीएमसीएच का दौरा करके कोविड के दूसरे संक्रमण से उपजी स्थितियों का जायजा लिया. जांच टीम में विधायक दल के नेता महबूब आलम, पालीगंज विधायक संदीप सौरभ, पफुलवारी विधायक गोपाल रविदास, केंद्रीय कमिटी के सदस्य अभ्युदय तथा राज्य कमिटी के सदस्य रणविजय कुमार व कुमार परवेज शामिल थे