आदिवासियों का एक ही नारा, जल जंगल जमीन है हमारा!’ इस नारे के साथ कापरडा व धरमपुर तालुका, जिला- वलसाड, गुजरात में भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (माले) नेतृत्व में ग्राम पंचायत का चुनाव लड़ा गया है.
इस चुनाव प्रचार के हर कदम पर माले कार्यकर्ताओं ने भाजपा-बजरंग दल और कहीं कहीं कांग्रेसी (कोंगी) गुंडों के विरोध व धमकियों का डटकर सामना किया है और साहस के साथ इस क्षेत्र में आदिवासियों के वन अधिकार तथा अन्य सवालों पर भाकपा(माले) द्वारा किये गए कठिन संघर्ष का लेखा-जोखा आम लोगों के सामने प्रस्तुत किया गया.