एआईसीसीटीयू के राष्ट्रव्यापी जन जागरण अभियान के मद्देनजर कोयला उद्योग में भी अभियान चलाने का काम किया गया। इस दौरान ईसीएल के मुगमा एरिया के हड़ियाजाम, श्यामपुर-बी, चांपापुर, लखीमाता कोलियरियों में गेट मीटिंग किया गया और आम सभा की गई और अभियान चलाने के उद्देश्यों के बारे में विस्तार से बात रखी गई। यह कार्यक्रम बीसीसीएल के दहीबाड़ी कोलियरी में भी चलाया गया, वहां भी आम सभा की गई.