मुजफ्फरपुर बालिका गृह कांड की सुनवाई कर रहे विशेष पॉक्सो कोर्ट ने पिछले दिनों उस आवेदन को स्वीकार कर लिया है जिसमें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, समाज कल्याण विभाग के प्रधान सचिव अतुल प्रसाद और मुजफ्फरपुर के तत्कालीन जिलाधिकारी धर्मेन्द्र सिंह को अभियुक्त बनाये जाने की मांग की गई है.
इसके मद्देनजर महिला संगठन ऐपवा ने विगत 15 फरवरी 2019 को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और भाजपा कोटे से मंत्री सुरेश शर्मा से इस्तीफा देने की मांग पर पटना में प्रतिवाद मार्च आयोजित किया. छज्जूबाग से निकलकर यह मार्च रेडियो स्टेशन, प्रफूजर रोड होते हुए डाकबंगला चौराहे तक गया जहां एक सभा आयोजित हुई.