बलिया में संगोष्ठी का आयोजन

जलियांवाला बाग कांड की शतवार्षिकी और बाबा साहब भीम राव अम्बेडकर की जयंती की पूर्वसंध्या पर 13 अप्रैल 2019 को भाकपा(माले) द्वारा बलिया कलेक्ट्रेट अधिवक्ता भवन में ‘स्वतंत्रता आंदोलन - संविधान और लोकतंत्र’ विषय पर एक गोष्ठी का आयोजन किया गया. गोष्ठी को संबोधित करते हुए कार्यक्रम के मुख्य वक्ता जेपी विचार मंच के संयोजक द्विजेन्द्र मिश्र ने कहा कि जलियांवाला बाग की घटना भारत के स्वतंत्रता आंदोलन का एक मील-पत्थर है. आज के राजनीतिक दौर में संविधान एवं लोकतंत्र ही नहीं देश के स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास के भी विकृत होने का खतरा पैदा हो गया है.

होली में अल्पसंख्यकों पर हमला: गुड़गांव घटना पर एआईपीएफ जांच दल की रिपोर्ट

21 मार्च को जब पूरा देश होली मना रहा था, गुड़गांव के नया गांव में साजिद के परिवार और होली के मौके पर आए रिश्तेदारों पर दंगाई गुंडा गिरोह जानलेवा हमला कर रहा था और परिजन किसी तरह अपनी जान बचाने में लगे थे. घटनास्थल और प्रभावितों से मिलकर लग रहा था कि जिस बर्बर तरीके से इस घटना को अंजाम दिया गया उसमें यह इत्तफाक ही रहा है कि परिवार के सभी सदस्य इस जानलेवा हमले में बच गए. घटना की जानकारी मिलने पर ऑल इंडिया पीपुल्स फोरम की जांच टीम नया गांव गई और प्रभावितों एवं ग्रामीणों से मिली.

मजदूरों का ‘मोदी हटाओ-रोजी, रोटी और अधिकार बचाओ’ अभियान

ऐक्टू के राष्ट्रव्यापी ‘मोदी हटाओ-रोजी, रोटी और अधिकार बचाओ’ अभियान की भागलपुर में शुरूआत मुख्य रुप से 10 मार्च को ऐक्टू और बिहार राज्य निर्माण मजदूर यूनियन के जिला कमिटियों की संयुक्त बैठक से हुई. इसके पूर्व करीब आधा दर्जन मोहल्लों एवं चौक-चौराहों पर सभा व बैठकें की गयीं.

प्रतिमा अनावरण व संकल्प सभा

पहली अप्रैल को फैजाबाद के इस्लामपुर गांव में डा. राम मिलन यादव की प्रतिमा का लोकार्पण हुआ. इस अवसर पर एक जनसभा भी आयोजित हुई. संकल्प सभा को संबोधित करते हुए भाकपा (माले) केंद्रीय कमेटी के सदस्य एवं  खेग्रामस के राष्ट्रीय अध्यक्ष कामरेड श्रीराम चौधरी ने कहा कि 70 के दशक में जड़ जमाए सामंती दबदबे को चुनौती देने वाले डा. राम मिलन यादव की स्थापित प्रतिमा आने वाली पीढ़ी को हर तरह के शोषण उत्पीड़न से लड़ने के लिए प्रेरणा देती रहेगी. उन्होंने कहा कि आज जब भाजपा शासन वर्तमान समाज व्यवस्था में नफरत और उन्माद की भावना को भड़का कर तोड़-फोड़ करने में लगी है.

लोकसभा चुनाव 2019: आरा

झूठ और सच के बीच लड़ाई है यह चुनाव

दलित और लोकतांत्रिक आंदोलनों के चर्चित नेता और गुजरात से निर्दलीय विधायक जिग्नेश मेवाणी और जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय छात्रा संघ के अध्यक्ष एन साई बालाजी ने विगत 1 अप्रैल को आरा में आरा संसदीय क्षेत्र से भाकपा(माले) और महागठबंधन समर्थित प्रत्याशी राजू यादव के समर्थन में चुनावी दौरा किया.

भाकपा-माले की स्थापना की 50वीं वर्षगांठ : फासीवाद हराओ ! जनवाद की जंग जीत लो !

22 अप्रैल 2019 को भारत की कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी -लेनिनवादी की स्थापना के पचास साल पूरे हो रहे हैं. पार्टी का यह पचासवां स्थापना दिवस हम 17वें लोकसभा चुनाव के बीच मना रहे हैं. निस्सन्देह यह चुनाव भारत में संसदीय लोकतंत्र की स्थापना के बाद से सबसे महत्त्वपूर्ण और निर्णायक चुनाव है. आज मोदी शासन का फासीवादी मॉडल भारतीय लोकतंत्र पर अपना शिकंजा कसने के लिए, अपना शासनकाल बढ़ाने के लिए मैदान में है. संसदीय लोकतंत्र और संवैधानिक गणतंत्र की बुनियादी मान्यताओं पर खतरा मंडरा रहा है. उत्तर प्रदेश के एक भाजपा सांसद ने तो खुलेआम कहा है कि 2019 के चुनाव आखिरी चुनाव हो सकते हैं.

जालियांवाला बाग जनसंहार के सौ वर्ष

13 अप्रैल 2019 को कुख्यात जालियांवाला बाग जनसंहार के सौ वर्ष पूरे हो जाएंगे. भारत के उपनिवेशवाद विरोधी स्वतंत्रता संग्राम और आज तक चलने वाली इसकी सामूहिक स्मृति पर इस जनसंहार का काफी गहरा और चिरस्थायी प्रभाव पड़ा था.

होली की रात गरीबों पर बर्बर हमला

बेगूसराय जिले के मुफस्सिल थाना के रजौड़ा गांव में तांती समुदाय के गरीब लोगों पर होली की रात हथियारों से लैस भाजपा संरक्षित गुंडों ने बर्बरतापूर्ण हमला किया. इस हमले की जानकारी मिलते ही 22 मार्च को भाकपा(माले) के एक  जांच दल ने वहां पहुंचकर पीड़ितों से मुलाकात की.

जांच टीम ने पाया कि हमलावरों ने सिर्फ अपनी दबंगई दिखाने के लिए यह हमला किया. उन्होंने गरीबों को बुरी तरह मारा-पीटा,  ईंट-पत्थरों से खपरैल व एस्बेस्टस के घरों को चूर-चूर कर दिया और भयंकर लूटपाट मचाई. एक पीड़िता बुलबुल देवी ने बताया कि हमलावरों ने घरों में घुसकर महिलाओं के साथ बदसलूकी की.  

मोदी की सैटेलाइट स्ट्राइक सवाल खड़े करती है!

चुनावों के ऐन बीचोबीच प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा मिशन शक्ति की घोषणा से साफ हो गया है कि सामरिक-रणनीतिक मामलों को हल करने में मोदी सरकार का नजरिया काफी चिंताजनक है. प्रधानमंत्री ने घोषणा की है कि एक एण्टी-सैटेलाइट मिसाइल, ए-सैट, ने ‘लो-अर्थ-ऑरबिट’ में स्थित एक सैटेलाइट को सफलतापूर्वक मार गिराया. और यह कि भारत इस प्रकार की अंतरिक्ष मिसाइल क्षमता रखने वाला दुनिया का चौथा देश बन गया है. भारत के पास ऐसी क्षमता होने की घोषणा करीब 7 साल पहले डी.आर.डी.ओ. कर चुका था.

माले टीम अग्निकांड पीड़ितों से मिली

भाकपा(माले) जांच दल ने 11 मार्च को मेरठ के मछेरान मोहल्ले में हाल में हुए अग्निकांड मामले में घटनास्थल का दौरा किया. पार्टी जिला प्रभारी प्रदीप कुमार एडवोकेट के नेतृत्व में गये दल ने अग्निकांड के पीड़ितों से भेंट की और स्थानीय नागरिकों से घटना के बारे में जानकारी प्राप्त की. इस अग्निकांड में 200 से ज्यादा घर पूरी तरह से जल गए. इन घरों में ज्यादातर गरीब और पसमांदा मुस्लिम परिवार रहते थे, जो मेहनत-मजदूरी करके अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे.