अरवल में प्रखंड मुख्यालयों पर प्रदर्शन
पेयजल संकट को दूर करने, नल-जल योजना को व्यवस्थित करने, सोन नहर की मरम्मती, रजवाहों में निचली छोर तक पानी की गारंटी किए जाने, गरीबों के शौचालय की बकाया राशि का भुगतान करने, गरीबों के बिजली बिल हाफ करने और बिजली बिल में धांधली पर रोक लगाने, सिंचाई के लिए समुचित व्यवस्था करने, वृद्धा पेंशन, पक्का मकान, सहित 10 सूत्री मांगों को लेकर जिला के सभी प्रखंड मुख्यालयों पर विगत 2 जुलाई 2019 को भाकपा माले के बैनर तले धरना दिया गया.