संविधान, लोकतंत्र औऱ जनाधिकारों पर बढ़ते हमले के खिलाफ ‘एकजुट रहो, मुकाबला करो’ नारे के साथ भाकपा(माले) 27 अगस्त को पंडासराय स्थित रेणु-नागार्जुन सभागार में दरभंगा जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित की गई. कार्यशाला में जिला कमिटी सदस्यों, प्रखंड एरिया कमेटी के सदस्यों व जन संगठनों के जिला स्तरीय पार्टी कोर के सदस्यों ने हिस्सा लिया. कार्यशाला की अध्यक्षता का. लक्ष्मी पासवान, का. अभिषेक कुमार, का. अशोक पासवान, का. जंगी यादव और का. शनीचरी देवी के पांच सदस्यीय अध्यक्षमंडल ने किया.