धारा 370 और 35-ए के खात्मे के बाद प. चंपारण जिले के सिरिसिया गांव (सिकटा प्रखंड) के 75 मजदूर लौटे हैं. सबों को पुलिस व सेना के जवानों ने जबरन कश्मीर से खदेड़ दिया था. लाखों रुपयों की उनकी बकाया मजदूरी उन्हें नहीं मिल सकी. उनकी क्षति का आकलन करने के लिए घर-घर जाकर तथ्य इकट्ठा किए जा रहे हैं. यह काम पूरे जिले में किया जाना है. पैसा वापसी का आंदोलन भी चलाया जाएगा. सिरिसिया गांव के मजदूर श्रीनगर के बोगांव, छानपुरा, सौरा, टन्डार आदि जगहों पर सब्जी कटाई, लोडिंग, कारपेन्टर, दैनिक मजदूर, राज मिस्त्री, बढ़ई, पेंटर आदि का काम करते थे.