लखनऊ के महिला संगठनों – ऐडवा, ऐपवा, साझी दुनिया, महिला फेडरेशन तथा एनएपीएम, हमसफर, रिहाई मंच आदि सामाजिक संगठनों ने कश्मीरी अवाम के खिलाफ हुई सरकारी दमन के 100 दिन पूरे होने पर 13 नवंबर 2019 को कश्मीरी अवाम के सवालों पर एकजुटता दिखाने के लिए और उनके संवैधानिक अधिकारों की रक्षा की मांग पर विचार गोष्ठी आयोजित की. कार्यक्रम का संचालन ऐडवा की मधु गर्ग ने किया. गोष्ठी के आरंभ में ऐपवा की मीना सिंह ने कश्मीर में लोकतंत्र बहाली एवं कश्मीरी अवाम के जनजीवन को सामान्य सुनिश्चित करने की मांग पर प्रस्ताव रखा.