ऐपवा का उत्तर प्रदेश राज्य सम्मेलन संपन्न

महिला हिंसा व नफरत की राजनीति के खिलाफ सुरक्षा, सम्मान, आजादी और रोजगार के लिए अखिल भारतीय प्रगतिशील महिला एसोसिएशन (ऐपवाद) का आठवां उत्तर प्रदेश राज्य सम्मेलन 10 दिसंबर को लखनऊ के गंगा प्रसाद वर्मा स्मारक हाल (अमीनाबाद) में सम्पन्न हुआ. सम्मेलन से पहले, सुबह प्रदेश के विभिन्न जिलों से सैकड़ों की संख्या में आईं महिलाओं ने बलात्कार, हत्या की ताबड़तोड़ हो रही घटनाओं के खिलाफ चारबाग रेलवे स्टेशन से लाटूश रोड होते हुए अमीनाबाद तक आक्रोश रैली निकाली.

कोलकाता में एनआरसी-सीएबी विरोधी विशाल रैली

9 दिसम्बर 2019 को, जिस दिन लोकसभा में सीएबी पेश हुआ, उसी दिन कोलकाता में ‘एनआरसी विरोधी संयुक्त मंच’ (ज्वायंट फोरम अगेंस्ट एनआरसी) के बैनर तले एनआरसी-विरोधी और सीएबी-विरोधी विशाल रैली निकाली गई. इस रैली को भाकपा(माले) पोलितब्यूरो सदस्य कविता कृष्णन, पूर्व आईएएस अधिकारी कन्नन गोपीनाथन, जिन्होंने धारा 370 के तहत कश्मीर को दिये गये विशेष दर्जे का विलोप किये जाने के प्रतिवाद में सेवा से त्यागपत्र दे दिया और अब अखिल भारतीय एनआरसी के खिलाफ प्रतिवाद में प्रचार कर रहे हैं, और पूर्व जेएनयूएसयू अध्यक्ष कन्हैया कुमार एवं अन्य नेताओं ने सम्बोधित किया.

वलसाड में संपन्न हुआ ऐपवा का पहला जिला सम्मेलन

7 दिसंबर 2019 को ऐपवा का वलसाड जिला सम्मेलन संपन्न हुआ. यह गुजरात में ऐपवा का पहला सम्मेलन था. सम्मेलन की शुरूआत करते हुए गुजरात के ग्रामीण व औद्योगिक क्षेत्र की आदिवासी महिलाओं ने वलसाड की सड़कों पर झंडे-बैनरों के साथ एक विशाल व प्रभावशाली रैली निकाली.

जोरदार  नारे लगाते और मुख्य सड़कों को परिक्रमा करतेयह रैली ज्योति आॅडिटोरियम पहुंची. भरे-पूरे हाल में आदिवासी महिला नेता का. बनिताबेन रोहितभाई बाघात, जयबन्तिबेन, सुमित्रा बेन, व प्रमिला बेन की अध्यक्षता में सम्मेलन शुरू हुआ.

मानवाधिकार व नागरिकता विषय पर व्याख्यान

इलाहाबाद में पीयूसीएल व स्वराज विद्यापीठ ने जस्टिस रामभूषण मेहरोत्र स्मृति व्याख्यान के तहत ‘मानवाधिकार व नागरिकता’ विषय पर एक व्याख्यान आयोजित किया. स्वराज विद्यापीठ में आयोजित इस कार्यक्रम को समकालीन जनमत के प्रधान संपादक का. रामजी राय ने मुख्य वक्ता के बतौर संबोधित किया. का. रामजी राय ने कहा कि मोदी सरकार संविधान में प्रदत्त आजादी, समानता, बंधुत्व पर नागरिकता संशोधन बिल व एनआरसी के जरिए बड़ा हमला करने जा रही है. आज देश की बड़ी आबादी से नागरिकता छीन लेने की तैयारी सरकार ने कर ली है. इसके निशाने पर मुसलमानों के साथ-साथ सभी धर्मों की गरीब जनता है.

पटना विवि छात्र संघ चुनाव: आइसा ने कोषाध्यक्ष पद जीता

पटना विवि छात्र संघ चुनाव में आइसा ने इस बार सेंट्रल पैनल की एक सीट पर जीत हासिल की. यह पहली बार हुआ, जब आइसा को सेंट्रल पैनल पर कोई सीट मिली है. पटना वीमेन्स काॅलेज की छात्रा कोमल कुमारी को कोषाध्यक्ष के पद पर सफलता मिली. उन्हें 2,238 वोट प्राप्त हुए. उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वन्दी को 426 वोटों से हराया. आइसा ने अध्यक्ष, महासचिव, उपाध्यक्ष व कोषाध्यक्ष पर अपने प्रत्याशी उतारे थे. आइसा को साइंस काॅलेज में एक काउंसिलर की सीट जीतने में भी सफलता मिली है.

दुष्कर्म पीड़िता को न्याय की मांग पर लालकुआं में प्रदर्शन

27 नवंबर को बिन्दुखत्ता की एक युवती के साथ हुए दुष्कर्म के आरोपी की 12 दिन बाद भी गिरफ्तारी नही होने के विरोध में ऐपवा व भाकपा(माले) ने क्षेत्र की जनता के साथ जुलूस निकालकर लालकुआं थाने का घेराव किया. शहीद स्मारक पर हुई सभा को संबोधित करते हुए ऐपवा संयोजिका का. विमला रौथाण ने कहा कि लालकुआं पुलिस प्रशासन बिन्दुखत्ता की दुष्कर्म पीड़िता व उसके परिवार के प्रति गैर-जिम्मेदार व असंवेदनशील बना हुआ है. दुष्कर्म की यह घटना 27 नवंबर को घटित हुई और 30 नवंबर को इसका एफआइआर दर्ज हुआ. लेकिन, 11 दिन बीत जाने पर भी पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार नही किया.

एनकाउंटर के जश्न के बीच उन्नाव रेप पीड़िता की दिल्ली में मौत

उन्नाव रेप मामले की पीड़िता की शुक्रवार को देर रात मौत हो गई. उन्हें गुरुवार को दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया था. इसी के साथ एक और रेप पीड़िता की पुलिस और व्यवस्था की कमी की वजह से जिंदगी खत्म हो गई. हैदराबाद पुलिस के हाथों आरोपियों के मारे जाने के जश्न में डूबे लोगों ने इस पीड़िता की मौत की सुध भी नहीं ली है.

ग्राम बैठकों में बनी किसान कमेटियां

औरंगाबाद के ओबरा, दाउदनगर और हसपुरा प्रखण्ड के 30 से अधिक गांवों में अखिल भारतीय किसान महासभा के राष्ट्रीय महासचिव का. राजाराम सिंह, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष का. शिवसागर शर्मा व जिला नेता का. जनार्दन प्रसाद के नेतृत्व में बैठक व सभा की गई. तरार में करीब 800 और खुदवा में 500 लोगों ने सभा में भागीदारी की.

किसान महासभा का पहला मधुबनी जिला सम्मेलन

बेनीपट्टी के किसान भवन में 8 नवम्बर 2019 को अखिल भारतीय किसान महासभा का पहला मधुबनी जिला सम्मेलन आयोजित किया गया. सम्मेलन में जिले भर से आए सैकड़ों किसान कार्यकर्ता शामिल हुए. अ. भा. किसान महासभा के राष्ट्रीय महासचिव का. राजाराम सिंह ने सम्मेलन का उद्घाटन किया। सम्मेलन को किसान महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष का. शिवसागर शर्मा, राज्य अध्यक्ष का. बिशेश्वर प्रसाद यादव, भाकपा(माले) के जिला सचिव का. ध्रुव नारायण कर्ण, बेनीपट्टी अनुमंडल प्रभारी का. अनिल कुमार सिंह, किसान महासभा के जिला सचिव का. प्रेम कुमार झा, खेग्रामस के जिला सचिव का.

फीसवृद्धि तथा सर्विस चार्ज वापस लो, संघी वाइस चांसलर इस्तीफा दो -- जेएनयू के आन्दोलनरत छात्रों के समर्थन में उतरे छात्र-युवा

जेएनयू में फीस वृद्धि के खिलाफ छात्रों के आंदोलन के समर्थन में ‘राष्ट्रीय प्रतिरोध दिवस’ के तहत 14 नवंबर को तमाम राज्यों के विभिन्न केंद्रों पर आइसा की इकाइयों ने जेएनयू आन्दोलन के साथ एकजुटता में प्रतिवाद प्रदर्शन आयोजित किए. उन्हानें जेएनयू छात्रों द्वारा उठाए गए सभी मुद्दों को हल करने की मांग उठाई, क्योंकि ये मुद्दे मोदी सरकार द्वारा लादे जा रहे अत्यंत प्रतिगामी बदलावों के खिलाफ पूरे देश के छात्र समुदाय के सरोकारों को अभिव्यक्त करते हैं. सभी जगहों पर इन छात्रों ने मसविदा नई शिक्षा नीति को फौरन वापस लेने की भी मांग जोरदार तरीके से बुलंद की.