हरियाणा के फतेहाबाद जिला अवस्थित टोहाना शहर के लकड़ बाजार में आॅल इंडिया पीपुल्स फोरम, हरियाणा द्वारा ‘संविधान बचाओ, देश बचाओ’ तथा ‘सीएए व एनआर सी वापस लो’ के नारे के साथ एक दिवसीय सत्याग्रह आयोजित किया गया.
सत्याग्रह में बैठे लोगों को डराने के लिए भाजपा और आरएसएस से जुड़ेे समाज विरोधी ताकतों ने सीएए व एनआरसी के पक्ष में मार्च निकाला और सत्याग्रह-स्थल के पास पहुंच कर हुड़दंग मचाया और माहौल को बिगाड़ने की पूरी कोशिश की. उनके साथ चल रही पुलिस की गाड़ी भी चुपचाप तमाशा देख रही थी. लेकिन स्थानीय लोगों की वजह से शांति बनी रही.