पोलित ब्यूरो की बैठक का सर्कुलर

पार्टी की पोलित ब्यूरो की बैठक कोलकाता में 27-28 जनवरी को हुई. का. सुखदेव प्रसाद, मोहन प्रसाद, मथुरा पासवान, अशीम बनर्जी, लालू ओराँव, मुजीबुर रहमान, खगेन ठाकुर समेत हाल-फिलहाल दिवंगत हुए कम्युनिस्ट नेताओं और कार्यकर्ताओं को श्रद्धांजलि देने के साथ बैठक शुरू हुई. सीएए विरोधी आंदोलनों में शहीद हुए लोगों को भी बैठक ने श्रद्धांजलि दी. बैठक के मुख्य निर्णयों का सार यहां प्रस्तुत है:

देश के अन्य हिस्सों में प्रतिवाद

25 जनवरी को महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले में श्रीरामपुर में सीएए-एनआरसी-एनआरपी के खिलाफ प्रतिवाद आयोजित किया गया जिसे जेएनयू छात्र संघ की पूर्व अध्यक्ष गीता कुमारी और जामिया मिलिया के काचंदा यादव ने संबोधित किया.

geeta

 

इन्द्रपुरी जलाशय निर्माण किसान संघर्ष यात्रा संपन्न

अखिल भारतीय किसान महासभा के नेतृत्व में ‘इन्द्रपुरी जलाशय निर्माण किसान संघर्ष यात्रा’ 20 जनवरी 2010 को भोजपुर के सहार से शुरू हुई थी. पहले दो दिनों में यह यात्रा भोजपुर और बक्सर होते हुए रोहतास पहुंची थी.

गांधी शहादत दिवस पर वाम दलों का राज्यव्यापी सत्याग्रह

वाम दलों के आह्वान पर 30 जनवरी 2020 को पटना सहित पूरे राज्य में गांधी शहादत दिवस पर एक दिवसीय सत्याग्रह का आयोजन किया गया. पटना में गांधी मैदान स्थित गांधी मूर्ति के समीप सत्याग्रह किया गया, जिसमें वाम दलों के नेताओं-कार्यकर्ताओं के साथ-साथ रालोसपा और अन्य जनवादी संगठनों के नेताओं ने हिस्सा लिया.

पश्चिम चंपारण में सीएए-एनआरसी-एनपीआर के खिलाफ उमड़ा जनसैलाब

भाकपा(माले) की पश्चिम चंपारण जिला कमेटी ने 21 जनवरी 2020 को सीएए-एनआरसी-एनपीआर के खिलाफ उच्च विद्यालय, रमपुरवा (मैनाटाड़) खेल मैदान में ‘संविधान बचाओ-नागरिकता बचाओ जन एकता रैली’ का आयोजन किया. इस रैली में तमाम समुदायों के मजदूरों-किसानों की भारी संख्या में भागीदारी हुई – करीब दस हजार से भी अधिक लोग रैली में शामिल हुए. इस इलाके में पार्टी द्वारा कब्जा की गई बेनामी जमीन पर गरीब लोग खेती कर रहे हैं. प्रशासन के सहयोग से एक भूमि चोर और अपराधी गुट इन गरीबों को जमीन से बेदखल करने की कोशिश चला रहा है.

संविधान की रक्षा के लिए हल्द्वानी में धरना-सत्याग्रह

सीएए-एनपीआर-एनसीआर के खिलाफ ‘संविधान बचाओ मंच’ द्वारा आयोजित 72 घंटे के धरना-सत्याग्रह के समापन पर 28 जनवरी को भारत के माननीय राष्ट्रपति महोदय के नाम सिटी मजिस्ट्रेट के माध्यम से ज्ञापन भेजा गया, जिसकी प्रतिलिपि सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश महोदय को भी भेजी गई. इसके अलावा उत्तराखंड में एनपीआर की प्रक्रिया पर रोक लगाने और अन्य राज्यों की तर्ज पर उत्तराखंड की विधान सभा से भी सीएए को वापस लेने, धारा 144 हटाने, आंगनबाड़ी वर्करों की सेवा बहाल करने आदि मांगों से संबंधित ज्ञापन राज्य के मुख्यमंत्री को भेजा गया.

भिलाई में ऐपवा का महिला सम्मेलन आयोजित

ऐपवा द्वारा भैरव बस्ती, शारदापारा (भिलाई) में 26 जनवरी 2020 को महिला सम्मेलन आयोजित किया गया. सम्मेलन की शुरूआत में महिलाओं के अधिकारों के लिए शहीद हुईं महिलाओं को एक मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि दी गई. इसके बाद संविधान की प्रस्तावना का पाठ किया गया तथा छत्तीसगढ़ी गीत गाया गया.

सीएए-एनआरसी-एनपीआर के खिलाफ मानव शृंखला : दलितों-गरीबों की व्यापक भागीदारी

 पूरे राज्य में लंबी लाइनें लगाकर लोगों ने सरकार को चेताया

सीएए, एनआरसी और एनपीआर के खिलाफ वाम दलों के आह्वान पर आयोजित मानव शृंखला में 25 जनवरी 2020 के दिन पूरे राज्य में लाखों की संख्या में लोग लाइन में खड़े हुए. दिन के 1.30 बजे से 2.30 बजे तक आयोजित इस शृंखला जरिए आम लोगों ने सरकार से इन काले कानूनों को रद्द करने व अविलंब वापस लेने की मांग दुहराई. उन्होंने यह भी मांग उठाई कि बिहार की नीतीश सरकार एनपीआर को खारिज करे और बिहार विधान सभा से सीएए व एनआरसी के खिलाफ प्रस्ताव पारित करवाए.

भाकपा(माले) और इंसाफ मंच द्वारा जन सम्मेलन

सीएए-एनआरसी व एनपीआर की असलियत को घर-घर जाकर समझाने का माले महासचिव ने किया आह्वान

25 फरवरी को पटना में होगा ऐतिहासिक विधानसभा मार्च

31 जनवरी 2020 को पटना के भारतीय नृत्य कला मंदिर के मुक्ताकाश मंच में भाकपा(माले) व इंसाफ मंच की ओर से सीएए, एनआरसी व एनपीआर के खिलाफ बिहार विधानसभा से प्रस्ताव पारित करवाने की मांग पर एक विशाल जन सम्मेलन आयोजित किया गयासम्मेलन में पूरे राज्य से पार्टी कार्यकर्ता आए थे और साथ ही, जगह-जगह चलाए जा रहे धरनों से भी प्रतिनिधि इसमें शामिल हुए.