क्वारन्टीन सेंटरों की दुर्दशा, स्वास्थ्य व्यवस्था की बदहाली और प्रवासियों को लेकर बनाये जा रहे भय के माहौल के खिलाफ उत्तराखंड में वामपंथी व जनवादी संगठनों, व्यक्तियों की ओर से संयुक्त धरने का आह्वान किया गया था. इसके तहत बुद्ध पार्क में लाॅकडाउन के नियमों का पालन करते हुए धरना आयोजित किया गया. इस धरने में भाकपा(माले), क्रांतिकारी लोक अधिकार संगठन, अम्बेडकर मिशन एन्ड फाउंडेशन, ‘पछास’ आदि संगठन शामिल रहे.