उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में माकपा व उसकी किसान सभा और एसयूसीआई(सी) से जुड़े कुल एक दर्जन कार्यकर्ताओं ने भाकपा(माले) की सदस्यता ग्रहण की है.
गत 14 दिसंबर को जौनपुर के बक्सा ब्लाॅक में माले राज्य कमेटी सदस्य का. राधेश्याम मौर्य की उपस्थिति में इन साथियों ने भाकपा(माले) की सदस्यता ग्रहण की. इनमें माकपा व किसान सभा के नेता गौरव सिंह, माकपा व निर्माण मजदूर सभा के नेता मंजूर अली, एसयूसीआई(सी) की महिला नेता चंद्रावती निगम और किसान सभा की नेता रेणू सिंह प्रमुख हैं.