चंदौली के पीड़ित किसानों से मिली भाकपा(माले) की टीम


भाकपा(माले) की दो सदस्यीय टीम ने विगत 5 जनवरी 2021 को चंदौली जिले में नौगढ़ क्षेत्र के चकरघट्टा थाना क्षेत्र के भैंसोड़ा गांव का दौरा किया, जहां विगत 30-31 दिसंबर 2020 की रात दबंगों ने जमीन पर कब्जा करने की नीयत से एक मुस्लिम किसान परिवार की करीब पांच बीघे खेत में लगी गेहूं की फसल को जहरीली दवा छिड़क कर झुलसा दिया था. भाकपा(माले) टीम पीड़ित किसान परिवारों से मिलने के बाद उस खेत पर भी गई, जिसमें लगी फसल को नष्ट किया गया था.

उत्तर प्रदेश के किसान भी आंदोलन की राह पर


विगत 5 जनवरी को ‘किसान विरोधी तीनों कृषि कानूनों को रद्द करो’, ‘खेती में कम्पनी राज नही चलेगा’, ‘खेत खेती किसान बचाओ, कारपोरेट का राज मिटाओ’, ‘अन्नदाता किसानो पर दमन बंद करो’ आदि नारों के साथ अखिल भारतीय किसान संघर्ष समन्वय समिति बैनर तले कामरेड सरजू पाडेय पार्क में किसान पंचायत आयोजित हुआ.

इंसाफ मंच ने निकाला प्रतिवाद माच


खगड़िया के परबत्ता और पटना के ट्रांसपोर्ट नगर (अगमकुआं) में सत्ताधारी दलों भाजपा-जदयू के विधायकों व नेताओं के इशारे पर प्रशासन व पुलिस मुस्लिम समुदाय के लोगों के घर व दूकान उजाड़ने की घटनाओं के खिलाफ और इसके दोषियों पर कार्रवाई करने की मांग पर इंसाफ मंच ने विगत 4 जनवरी 2021 को राज्यव्यापी प्रतिवाद कार्यक्रम आयोजित किये.

पश्चिम चंपारण में गन्ना किसानों की महापंचायत


विगत 5 जनवरी 2021 को जिले के नरकटियागंज में किसान महापंचायत लगाकर तीनों कृषि विरोधी काले कानून को रद्द करने की मांग की गई और मोदी सरकार के द्वारा जनता के खिलाफ छेडे गये इस युद्ध के खिलाफ देश बचाने के लिये संघर्ष का संकल्प लिया गया.

रोजगार के सवाल पर आंदोलन की तैयारी इंनौस का देशव्यापी ‘युवा संवाद’ कार्यक्रम


बिहार के कई जिलों में बैठक व युवा संवाद  

पिछली बार की तरह इस बार एनडीए के द्वारा 19 लाख रोजगार देने के वायदे को जुमला नहीं बनने दिया जायेगा. 19 लाख रोजगार के लिए गांव-गांव में नौजवानों को संगठित किया जायेगा. नेताओं ने कहा कि सरकार 15 जनवरी तक 19 लाख रोजगार के लिए मुकम्मल रोडमैप जारी नही करती है तो आगामी बजट सत्रा में हजारों बेरोजगार नौजवानों के साथ विधानसभा का घेराव किया जायेगा. इस योजना के साथ इंकलाबी नौजवान सभ ने बिहार के कई जिलों में युवाओं की बैठकें व ‘युवा संवाद’ आयोजित किया है.  

किसान आंदोलन के समर्थन में ऐपवा का देशव्यापी प्रतिवाद दिवस


22 दिसंबर 2020 को अखिल भारतीय प्रगतिशील महिला एसोसिएशन ने किसान विरोधी तीन कृषि कानूनों और प्रस्तावित बिजली बिल 2020 को वापस लेने की मांग पर देश भर में चल रहे किसान आंदोलन के समर्थन में देशव्यापी प्रतिवाद दिवस आयोजित किया.

बिहार के फुलवारी शरीफ, पटना सिटी, भोजपुर, गया, हाजीपुर, दरभंगा; उत्तर प्रदेश के बनारस, लखनऊ, पीलीभीत व लखीमपुर; राजस्थान के अजमेर और आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम में प्रतिवाद सभायें आयोजित हुईं.

बोर्डर पर किसान महासभा का जत्था


अखिल भारतीय किसान महासभा (पश्चिमी उ.प्र.) का एक बड़ा जत्था विभिन्न जिलों से गाजीपुर बाॅर्डर पर 28 दिसंबर को पहुंचा और 29 दिसम्बर तक आंदोलनरत किसानों के साथ रहा. 29 दिसंबर को का. नशीर के अलावा किसान महासभा के राष्ट्रीय सचिव पुरषोत्तम शर्मा सहित अन्य नेताओं ने सभा को सम्बोधित किया.  

बिहार के विधायक व नेता पहुंचे


25 दिसंबर को भाकपा(माले) विधायक व किसान नेता का. सुदामा प्रसाद व का. रामबली यादव तथा युवा किसान नेता का. राजू यादव व जनगायक का. कृष्ण कुमार निर्माेही दिल्ली-हरियाणा के टिकरी बार्डर पर पहुंचे.