बगोदर में काला झंडा फहराया


किसान विरोधी तीनो कृषि कानूनों को रद्द करने की मांग को लेकर राजधानी दिल्ली में दो महीनों से अधिक चल रहे किसान आंदोलन को बदनाम करने की सरकारी साजिशों और आंदोलन को लाठी गोली के बल पर दबाने की कोशिशों के खिलाफ भाकपा माले ने बगोदर के लुकुइया, तुकतुको, नावाडीह, पैसरा बाराटोला समेत अन्य गांवों में ग्राम सभाएं आयोजित की और देश की रीढ़ खेती-किसानी को काॅरपोरेटों के हाथों जाने से बचाने के लिए आगे आने की जरूरत पर बल दिया गया. किसान आंदोलन पर दमन के खिलाफ विरोध के प्रतीक काला झंडा फहराया गया और तीनों कृषि कानूनों को रद्द करने की मांग दोहराई गई.

गन्ना किसानों का आंदोलन


गन्ना का मुल्य 400 रू. प्रति क्विंटल निर्धारित करने तथा देश में जारी किसान आंदोलन की मांगों का समर्थन करते हुए बिहार के गन्ना किसानों ने विगत 28 जनवरी को राज्य के कई चीनी मिलों के समक्ष धरना दिया.

झारखंड के कई जगहों पर निकला ट्रैक्टर परेड


किसान विरोधी तीनों कृषि कानूनों को वापस लेने व एमएसपी को कानूनी गारंटी देने की मांग पर भाकपा(माले) और अखिल भारतीय किसान महासभा के नेतृत्व में गढ़वा में बालिका उच्च विद्यालय मैदान से मार्च निकाला गया जो रामसाहू स्टेडियम, मझिआंव मोड़, रंका मोड़ होते हुए नवादा मोड़ पहुंचा जहां सभा आयोजित हुई.

गणतंत्र दिवस के मौके पर आयोजित हुई किसानों की ट्रैक्टर परेड


बिहार में पटना समेत कई जिलों में ट्रैक्टर जुलूस का आयोजन किया गया. पटना के फुलवारीशरीफ में स्थानीय विधायक गोपाल रविदास के नेतृत्व में 50 से अधिक ट्रैक्टर और सैंकड़ों मोटरसाइकिलों के साथ एम्स से चितकोहरा गोलबंर मार्च निकाला गया.

बिहार में बढ़ती बेरोजगारी के खिलाफ आंदोलन की तैयारी


‘नए बिहार के तीन आधार, शिक्षा, स्वास्थ्य और भूमि सुधार’ के नारे के साथ बिहार में रोजगार की मांग तेज हो रही है. इंकलाबी नौजवान सभा ने इस मांग पर बजट सत्र में विधानसभा को घेरने की कर रहा तैयारी कर रही है.

बिहार व उत्तर प्रदेश में ऐपवा ने मनाया महिला किसान दिवस


पटना: एकजुट हुईं, मनाया महिला किसान दिवस

पटना में महिला संगठनों के संयुक्त बैनर के तले मार्च का आयोजित किया गया और सभा की गई. विगत दिनों सुप्रीम कोर्ट ने यह कहा था कि किसान आंदोलन में महिलाएं क्या कर रही हैं. आज का प्रतिवाद सुप्रीम कोर्ट के उसी आपत्तिजनक बयान के बाद निर्धारित हुआ था.