पिछली 12 फरवरी 2021 को पूरे देश में महिला संगठन अखिल भारतीय प्रगतिशील महिला एसोसिएशन (ऐपवा) का स्थापना दिवस मनारया गया. इस मौके पर बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश, कर्नाटक, आंध्रप्रदेश समेत कई राज्यों में कई जगहों पर विविध कार्यक्रम आयोजित हुए और ऐपवा संगठन व महिला आंदोलन के नेताओं को याद करते हुए श्रद्धांजलि दी गई.