सीपीआइ(एमएल) नेत्री कविता कृष्णन की शिकायत पर निर्वाचन आयोग ने भाजपा प्रत्याशी शुभेंदु अधिकारी को उनके सांप्रदायिक बयानबाजी पर नोटिस जारी करके उन्हें 24 घंटे के भीतर जवाब देने को कहा है.
गौरतलब है कि शुभेंदु अधिकारी पश्चिम बंगाल की नंदीग्राम विधानसभा सीट पर मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख ममता बनर्जी के खिलाफ बीजेपी उम्मीदवार हैं.