हाथरस की झकझोर देने वाली घटना तथा महिलाओं पर लगातार बढती हिंसा की घटनाओं के खिलाफ ऐपवा, आइसा व भाकपा(माले) के बैनर तले देश के विभिन्न हिस्सों में लगातार प्रतिवाद कार्यक्रम हो रहे हैं. ऐपवा महासचिव का. मीना तिवारी के नेतृत्व में बिहार के मुजफ्फरपुर, ऐपवा की बिहार राज्य सचिव का. शशि यादव की अगुआई में पटना के चितकोहरा, का. लक्ष्मी कृष्णन के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ के भिलाई, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष का. सुधा चौधरी के नेत्त्व में राजस्थान के उदयपुर तथा दिल्ली में आइसा नेताओं की अगुआई में जंतर मंतर पर विरोध प्रदर्शन हुए. उत्तर प्रदेश, प.