विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर 9 अगस्त 2018 को भाकपा(माले) रांची नगर कमेटी ने ‘आदिवासी अधिकार रैली’ निकाली. रैली में जंगल जमीन की रक्षा के लिए पारम्परिक हथियारों से लैस आकर्षक झांकी भी निकाली गयी. भूमि अधिग्रहण संशोधन बिल रद्द करने, 5वीं अनुसूची को सख्ती से लागू करने, आदिवासी अधिकारों पर हमले बंद करने के जोरदार नारों के साथ राज्य कार्यालय से रैली निकाली जो मेन रोड सर्जना चौक, शहीद चौक होकर अल्बर्ट एक्का चौक पहुंची, जहाँ सभा की गई. सभा को संबोधित करते हुए माले नेता जगरनाथ उरांव ने कहा कि विश्व आदिवासी दिवस आदिवासी अधिकारों की रक्षा का संकल्प दिवस है.