[ बिहार विधान सभा अध्यक्ष को माले विधायक दल का स्मारपत्र (29.05.2021)]
महाशय,
कोविड महामारी की अप्रत्याशित कठिन स्थितियों में विधायकों से बातचीत की पहल के लिए हम आपका आभार प्रकट करते हैं. विधान सभा के विगत सत्र में चरम अपमान झेलने के बावजूद कोविड महामारी के दौर में जनहित में आपके बुलावे पर बैठक में शामिल होना हमलोगों ने जरूरी समझा.