वर्ष - 33
अंक - 31
27-07-2024

23 जुलाई 2024 को नगर निगम मुख्यालय, प्रयागराज में सफाई मजदूर एकता मंच (संबंध एक्टू) के बैनर तले कर्मचारियों ने एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया. धरने को संबोधित करते हुए यूनियन के अध्यक्ष कामरेड बलराम पटेल ने कहा कि नगर निगम प्रयागराज की सीमा का विस्तार होने से कर्मचारियों पर कार्य करने का बोझ अधिक बढ़ गया है लेकिन कर्मचारियों की नई भर्ती नहीं हो रही हैं. उन्होंने कहा कि आउटसोर्स के कर्मचारियों का बड़े पैमाने पर उत्पीड़न किया जा रहा है संगठन इसको बर्दाश्त नहीं करेगा और अब आर-पार की लड़ाई लड़ेगा.

संचालन करते हुए यूनियन के महामंत्री संतोष ने कहा कि नगर निगम प्रयागराज में स्थाई कर्मचारी हो या संविदा कर्मी – नगर निगम प्रशासन द्वारा विभिन्न रूपों में उनका शोषण जारी है. 26 जुलाई को श्रम विभाग प्रयागराज में श्रमिकों की समस्याओं के संदर्भ में त्रिपक्षीय वार्ता के बाद अगली रणनीति तय की जाएगी. कार्यक्रम में धरने के समापन के बाद नगर स्वास्थ्य अधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया. कार्यक्रम में एक्टू के जिला सचिव देवानंद, इंनौस के प्रदेश अध्यक्ष का सुनील मौर्य, राम सिया, अशोक राम, आदि सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद रहे

– बलराम पटेल