भाकपा(माले) ने सोनभद्र के उभ्भा आदिवासी जनसंहार के खिलाफ विगत 22 जुलाई को राज्यव्यापी विरोध प्रदर्शन आयोजित किया. पार्टी के राज्य सचिव का. सुधाकर यादव ने मिर्जापुर, ऐपवा की राज्य अध्यक्ष का. कृष्णा अधिकारी ने लखीमपुर खीरी और अखिल भारतीय किसान महासभा के राष्ट्रीय सचिव का. ईश्वरी प्रसाद कुशवाहा ने गाजीपुर में प्रदर्शन का नेतृत्व किया. प्रदेशव्यापी विरोध के तहत बलिया, देवरिया, मऊ, महराजगंज, इलाहाबाद, रायबरेली, वाराणसी, चंदौली, फैजाबाद, सीतापुर, पीलीभीत, मथुरा, मुरादाबाद समेत विभिन्न जिलों में धरना-प्रदर्शन हुए.