हजारीबाग जिले के रेलीगढ़ा में विगत 26 जुलाई 2019 को 28वां शहादत संकल्प दिवस मनाया गया. इस अवसर पर रेलीगढ़ा कांटा घर से एक रैली निकाली गई जिसमें हजारीबाग जिला सचिव पच्चू राणा, डाडी प्रखंड़ कमेटी के सोहराय किस्कू, रामप्रवेश गोप, रुपा बेसरा के नेतृत्व में सैकड़ों लोगों ने भाग लिया. प्रदर्शनकारी नारा लगा रहे थे ‘रेलीगढ़ा के शहीदों रामप्रसाद राम, गंगा राम, लखन मांझी, बुधुवा मांझी, चैतो मांझी, महा मांझी, पफेकू प्रजापति को लाल सलाम’.