कश्मीर के मौजूदा हालात पर चर्चा करने के लिये बंगलौर के जय भीम भवन में 8 सितम्बर 2019 को एक-दिवसीय सेमिनार का आयोजन किया गया. भाकपा(माले) और महिला संगठन ऐपवा की नेता कविता कृष्णन ने, जिन्होंने 9 से 13 अगस्त 2019 को कश्मीर का दौरा किया था, कहा कि अभी वहां एक बड़े “जेलखाने” जैसी स्थिति है, हालांकि सरकार और मीडिया चैनल वहां सामान्य स्थिति होने का दावा कर रहे हैं. उन्होंने जिन कश्मीरियों से बात की वे अपने गुस्से का इजहार करते हुए कह रहे थे कि “धारा 370 शादी के करार जैसी चीज थी.