फीस वृद्धि वापस लेने, पीजी-यूजी में सीट बढ़ाने, दूरस्थ शिक्षा निदेशालय का स्कूल गुरु से असंवैधानिक समझौता को रद्द करने, दूरस्थ शिक्षा निदेशालय में सहायक कुलसचिव की फर्जी बहाली को रद्द करने, छात्र-छात्राओं के अनुपात में विवि व महाविद्यालय में हाॅस्टल बनाने, छात्रओं से एडमिशन के नाम पर लिए गए पैसे वापस करने सहित 25 सूत्री मांगों को लेकर सोमवार को ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (आइसा) के द्वारा विगत 9 सितंबर 2019 को ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय पर आक्रोशपूर्ण प्रदर्शन किया गया.