संवैधानिक व लोकतांत्रिक अधिकारों के जबर्दस्त हनन, पुलिस हिरासत में मौत, माॅब लिंचिंग की लगातार बढ़ती घटनाओं तथा उसका शिकार हुए तबरेज अंसारी के हत्यारों को कानूनन बरी कर देना, कुख्यात मोटर यान अधिनियम 2019 के द्वारा पैदा किए जा रहे ट्रैफिक आतंक, भारी मंदी से प्रभावित सैकड़ों कल-कारखानों की बंदी और हजारों लाखों लोगोें की बेरोजगारी आदि मुद्दों पर वाम दलों द्वारा 14 सितंबर 2019 को रांची में राजभवन पर धरना कार्यक्रम किया गया.