गत 30 सितंबर 2019 को लातेहार जिले के बेतला टाइगर प्रोजेक्ट कार्यालय पर बकाया मजदूरी, मुआवजा एवं फसल की सुरक्षा की मांग को लेकर लगभग दर्जनों गांवों के किसान मजदूर खराब मौसम के वावजूद लाठी डंडा के साथ हाथों मे लाल झंडा लिये बड़ी संख्या में प्रतिरोध मार्च में शामिल हुए. प्रतिरोध मार्च अखरा स्कुल के पास से ‘किसान मजदूर एकता जिन्दाबाद’, ‘वन विभाग की मनमानी नहीं चलेगी’, ‘फसल की सुरक्षा की गारंटी करो, मुआवजा की गारंटी करो’, ‘बकाये मजदूरी व बकाया मुआवजे का तत्काल भुगतान करो’, आदि नारे लगाते हुए निकला.