सीएए-एनआरसी गरीब विरोधी है

16 फरवरी 2020 से यंग इंडिया अगेंस्ट सीएए, एनपीआर एनसीआर के बैनर तले आइसा महासचिव और जेएनएसयू छात्रसंघ के पूर्व महासचिव संदीप सौरभ, आरवाइए के बिहार राज्य सचिव सुधीर कुमार और आइसा के बिहार राज्य सचिव सबीर कुमार ने नवादा, नालंदा, गया, जहानाबाद, अरवल, मसौढ़ी और पालीगंज में छात्र-युवाओं की बैठकों और इन जिलों में शाहीनबाग के तर्ज पर चल रहे धरनों में शामिल होकर सीएए, एनपीआर एनसीआर के खिलाफ चल रही लड़ाई को आगे बढ़ाने का आह्वान किया और 25 फरवरी 20120 को आयोजित हो रहे बिहार विधानसभा मार्च और 3 मार्च 2020 को संसद मार्च में शामिल होने की अपील की.

केन्द्रीय बजट 2020 : रांची में वाम दलों का धरना

18 फरवरी 2020 को जनविरोधी बजट और संविधान विरोधी एनपीआर, एनआरसी और सीएए जैसे काले कानूनों के खिलाफ वाम दलों ने रांची में राजभवन के समक्ष धरना दिया. इसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए. कार्यक्रम की शुरुआत इप्टा द्वारा प्रस्तुत नाटक व जनगीत से हुई.

फासीवाद के खिलाफ महिलाएं लड़ेंगी और जीतेंगी – ऐपवा का 8वां राष्ट्रीय सम्मेलन उदयपुर में सम्पन्न

अखिल भारतीय प्रगतिशील महिला एशोसियेशन के आठवें राष्ट्रीय सम्मेलन (8-9 फरवरी, 2020) में भाग लेने के लिये समूचे देश के विभिन्न राज्यों से आ रही महिला प्रतिनिधियों का स्वागत करने के लिये राजस्थान के उदयपुर की सड़कें ऐपवा के झंडों, महिला आंदोलन के बैनरों व फेस्टूनों से पटी पड़ी थीं. सम्मेलन के सभी भागीदारों के दिल की गहराई में कामरेड श्रीलता स्वामीनाथन के लिये गहरी आत्मीयता का बोध था. कामरेड श्रीलता ऐपवा की राष्ट्रीय अध्यक्ष थीं और 5 फरवरी 2017 को उनका निधन हुआ था.

शिक्षा-स्वास्थ्य की चिंता करे सरकार

देश की चर्चित महिला नेत्री व भाकपा(माले) पोलित ब्यूरो सदस्य काॅ. कविता कृष्णन ने विगत 13 फरवरी से 17 फरवरी 2020 तक बिहार राज्य का दौरा कर विभिन्न जिलों में सीएए-एनआरसी व एनपीआर के खिलाफ चल रहे आंदोलनों व कार्यक्रमों को संबोधित किया. का. कविता कृष्णन ने 13 फरवरी को हाजीपुर के टाउन हाल में आयोजित जन एकता सम्मेलन में संबोधित करने के आद उसी दिन नवादा जिले के दोस्तली बिगहा (पकरीबरामां) तथा नवादा शहर के बुंदेलाबाद में आयोजित धरना को भी संबोधित किया.

पूरा देश शाहीनबाग बन गया है

भाकपा(माले) केन्द्रीय कमेटी की सदस्य व ऐपवा महासचिव का. मीना तिवारी ने पिछले दिनों मुजफ्फरपुर जिले का सघन दौरा कर वहां चल रहे सीएए-एनआरसी व एनपीआर विरोधी कार्यक्रमों में शिरकत की. 18 फरवरी 2020 को उन्होंने भाकपा(माले) व इंसाफ मंच के बैनर से तुर्की-भुताने व शर्फुद्दीनपुर में संविधान बचाओ-नागरिकता बचाओ जन एकता सभा का आयोजन किया गया. सभा में बड़ी संख्या में महिलाएं, नौजवान, मजदूर-किसान व आम लोग शामिल थे.

महात्मा गांधी का शहादत दिवस मनाने पर प्रतिबंध

योगी सरकार की पुलिस ने 30 जनवरी को महात्मा गांधी का शहादत दिवस मनाने और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करने पर गाजीपुर, बलिया समेत कई जिलों में प्रतिबंध लगा दिया. इसके लिए धारा 144 का हवाला दिया गया.

नगांव (असम) में रैली और सभा

असम के नगांव जिले में 1 फरवरी को ‘खेग्रामस’ के बैनर तले एक रैली संगठित की गई. बड़ी संख्या में ग्रामीण गरीबों की भागीदारी वाली इस रैली को ‘खेग्रामस’ के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीराम चौधरी, शुभ्रज्योति बर्धन, रूप मोहंता, रुबुल शर्मा, मुस्तफा सलीम और अन्य नेताओं ने संबोधित किया.

भिलाई में महिला सम्मेलन

ऐपवा द्वारा प्रगति नगर कैम्प-1, भिलाई  में 2 फरवरी 2020 को बृजेन्द्र तिवारी के संचालन में महिला सम्मेलन का आयोजन किया गया. सम्मेलन में राज्य सरकार से एनपीआर पर तत्काल रोक लगाने की मांग की गई. सम्मेलन को ऐपवा की गीता दुसिया, रानी सोनी, ऐक्टू नेता श्यामलाल साहू व अशोक मिरी, वार्ड पार्षद राजू आदि ने संबोधित किया.

बिहार के नगर निकाय कर्मियों का राज्य-स्तरीय कार्य बहिष्कार आन्दोलन जारी

बिहार सरकार के नगर विकास एवं आवास विभाग के पत्रांक 406 / दि. 28 .1. 20 द्वारा बिहार के नगर निगम, नगर परिषद और नगर पंचायतों में कार्यरत करीब 30 हजार दैनिक वेतनभोगी तथा मानदेय पर काम करने वाले सफाई एवं अन्य कर्मचारियों की सेवा 1. 2. 2020 के प्रभाव से समाप्त करने की अधिसूचना के खिलाफ सभी निकायों में व्यापक कार्य बहिष्कार आन्दोलन शुरू हो गया है.