बजट सत्र में विपक्ष की धुरी बने भाकपा(माले) विधायक

विगत 24 फरवरी 2020 से शुरू हुए बिहार विधानसभा के बजट सत्रा के का. महबूब आलम, का. सत्यदेव राम और का. सुदामा प्रसाद के के तीन-सदस्यीय विधायक दल ने बहुत ही महत्वपूर्ण पहलकदमियां लेते हुए सदन के भीतर विपक्ष की धुरी के रूप में खुद को स्थापित कर लिया. उन्होंने 25 फरवरी को एनपीआर के सवाल पर उनके जरिए रखे गए कार्यस्थगन प्रस्ताव के लिए उन्होंने राजद, कांग्रेस और हम समेत पूरे विपक्ष को एकजुट जदयू-भाजपा सरकार को एनआरसी व एनपीआर के सवाल पर पीछे हटने और विधानसभा से प्रस्ताव पारित करने को बाध्य कर दिया.

रायपुर में संयुक्त धरना

23 फरवरी 2020 को छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के राजीव गांधी चौक पर एनपीए, एनआरसी और जन विरोधी कानून  नागरिकता संशोधन अधिनियम के विरोध व भारत बंद के समर्थन में ‘एससी, एसटी, ओबीसी एवं अल्पसंख्यक संयुक्त मोर्चा’ के बैनर तले धरना आयोजित किया गया.

दिल्ली में शांति और न्याय के लिये

पिछले सप्ताह में, कपिल मिश्रा जैसे भाजपा नेताओं द्वारा दिये गये उकसावे भरे भाषणों ने दिल्ली में मुस्लिम अल्पसंख्यकों को निशाना बनाकर हिंसा की आग भड़का दी है. इसके दौरान दिल्ली के उत्तर-पूर्वी हिस्से में, खासकर उन चुनाव क्षेत्रों में जहां हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा ने जीत दर्ज की है, बड़े पैमाने पर आगजनी, लूटपाट और हत्याएं हुई हैं. कहा जा रहा है कि कम से कम 40 लोगों की मौतें हो चुकी हैं. जहां इनमें से कुछेक लोग हिंदू हैं, जिनमें एक पुलिस का हेड कांस्टेबल और एक आईबी का अधिकारी भी शामिल हैं, पर मारे जाने वाले लोगों में बहुसंख्यक मुसलमान हैं.

बिजली अभियंता का घेराव विगत

18 फरवरी 2020 को भाकपा(माले) के बैनर तले बीपीएल के परिवारों को 100 यूनिट तक बिजली बिल माफ करने, फर्जी बिजली बिल को वापस लेने, उपभोक्ताओं पर दर्ज मनमाना व झूठा मुकदमा वापस लेने, तारालाही होरना पोखरग्रिड पर नए कनेक्शन के लिए ट्रांसफार्मर लगाने, रामनगर में रास्ता को बाधित करने वाले पोल को स्थानांतरित करने, तारालाही संतपुर मध्य विद्यालय के ऊपर से जा रहे खतरनाक 11 हजार वोल्ट के केबल को ऊंचा करने, विभिन्न इलाकों में कवर वायर लगाने, जर्जर तारों को बदलने आदि सवालों को लेकर बिजली विभाग के अधीक्षण अभियंता व कार्यपालक अभियंता कार्यालय के समक्ष आक्रोशपूर्ण प्रदर्शन किया गया.

सीएए को ना-ना-ना, एनआरसी को ना-ना-ना

मेवात में अनिश्चितकालीन धरना

हरियाणा के मेवात क्षेत्र के नूह जिले के नगीना ब्लाॅक में बड़कली चौक पर 30 जनवरी 2020 से सीएए, एनआरसी, एनपीआर के विरोध में अनिश्चित कालीन धरना दिया जा रहा है, जिसमे बहुत बड़ी संख्या में महिला पुरुष लगातार इस धरने को जारी रखे हुए हैं. यूं कहा जाए कि हरियाणा में सीएए, एनआरसी, एनपीआर के विरोध में इस समय का यह सबसे बड़ा धरना चल रहा है. इस धरने के साथ एकजुटता जाहिर करने के लिये अखिल भारतीय किसान महासभा की तरफ से कामरेड प्रेम सिंह गहलावत दिनांक 19 फरवरी 2020 को वहां गये. उनके साथ डा.

पटना में किसानों का प्रतिवाद

अखिल भारतीय किसान संघर्ष समन्वय समिति के राष्ट्रव्यापी आह्वान पर 13 फरवरी 2020 को राजधानी पटना स्थित बुद्ध स्मृति पार्क के पास कई किसान संगठनों के दर्जनों किसान नेताओं व कार्यकर्ताओं ने प्रतिवाद किया और केंद्रीय बजट 2020-21 की प्रतियां जलाईं.

घायलों से मिला माले जांच दल

कानपुर देहात के थाना गजनेर अन्तर्गत मंगटा गांव में गत 13 फरवरी को दलितों पर पुलिस बल की मौजूदगी में भारी संख्या में हथियारबंद दबंगों द्वारा किये गये जानलेवा हमले और आगजनी की घटना की जांच-पड़ताल के लिए 16 फरवरी को माले की चार सदस्यीय टीम उर्सला अस्पताल, कानपुर में भर्ती पीड़ित घायलों से मिली, उनका हालचाल जाना और घटना के सम्बन्ध में पूछताछ की. घटना में 30 लोग बुरी तरह से घायल हैं. उन पर हमला तब हुआ, जब वे गांव में भीम कथा सुन रहे थे. हमलावरों ने किसी को भी नहीं छोड़ा. जिसे पाया, चाहे वह बच्चा ही क्यों न हो, बुरी तरह पीटा. पुरुष किसी तरह जान बचा कर भाग गये.

जन सवालों पर धरना-प्रदर्शन

दरभंगा जिले में बहादुरपुर प्रखंड के पंसिहा गांव के राजमिस्त्री मो. नासिर की नए साल की पार्टी में बुलाकर की गई हत्या और गनौली के मजदूर रामबली पासवान की हिन्द ट्रांसपोर्ट की पिकअप से टक्कर से हुई मौत में पुलिस निष्क्रियता व आंदोलनकारियों पर लगातार हो रहे मुकदमे के खिलाफ भाकपा(माले) दरभंगा जिला कमिटी के बैनर तले विगत 12 फरवरी 2020 को दरभंगा के वरीय पुलिस अधीक्षक के समक्ष एकदिवसीय धरना दिया गया. धरना का नेतृत्व भाकपा(माले) राज्य कमिटी सदस्य अभिषेक कुमार, जिला कमिटी सदस्य हरि पासवान, विनोद सिंह, कैलाश पासवान और कोमलकान्त यादव ने किया.

सामने आया नीतीश का दोमुंहापन

25 फरवरी 20120 को आयोजित हो रहे बिहार विधानसभा मार्च और 3 मार्च 2020 को संसद मार्च को सफल बनाने के लिए जेएनयू छात्रसंघ के महासचिव सतीशचन्द्र यादव व पूर्व अध्यक्ष गीता कुमारी के नेतृत्व में यंग इंडिया अगेंस्ट सीएए, एनआरसी, एनपीआर की टीम ने विगत दिनों बिहार राज्य दस-दिवसीय दौरा किया और बिहार के छात्र-युवा संगठनों के साथ बैठक कर आगामी 3 मार्च को दिल्ली के रामलीला मैदान मे आयोजित महाजुटान को सफल बनाने का आह्वान किया. छात्र नेताओं ने सीवान शहर के कागजी मुहल्ले में छात्र-युवाओं की एक बैठक को आयोजित व संबोधित करने के साथ अपने दौरे की शुरूआत की.