रुद्रपुर में संविधान बचाओ गोष्ठी

मोदी सरकार द्वारा सीएए-एनपीआर-एनआरसी के खिलाफ एवं संविधान की मूल भावना पर लगातार जारी हमलों के विरुद्ध ‘संविधान बचाओ मंच’ के बैनर तले 2 मार्च 2020 को उत्तराखंड के उधमसिंह नगर जिले के रुद्रपुर में स्थित आहूजा धर्मशाला में ‘संविधान बचाओ’ गोष्ठी का आयोजन किया गया. इसकी शुरूआत संविधान की प्रस्तावना के सामूहिक पाठ से हुई और इसका समापन संविधान बचाओ मंच द्वारा पूरे उधमसिंह नगर में गोष्ठियों, सीएए-एनपीआर-एनआरसी पैकेज के विरुद्ध हस्ताक्षर व जन जागरण अभियान चलाते हुए 14 मार्च को रुद्रपुर में संविधान बचाओ-नागरिकता बचाओ जन कन्वेंशन यह तय करने के निर्णय के साथ हुई.

अमित शाह इस्तीफा दो मांग पर धरना

दिल्ली में हुई ताजा साम्प्रदायिक हिंसा के जिम्मेदार गृहमंत्री अमित शाह का इस्तीफा तथा शांति बहाली की मांग को लेकर भाकपा(माले) व आइसा के नेतृत्व में बीती 27 फरवरी को हजरतगंज स्थित गांधी प्रतिमा पर धरना दिया गया. धरने के माध्यम से दंगे का नेतृत्व करने वाले कपिल मिश्रा और भड़काऊ बयान देने वाले परवेश वर्मा, अनुराग ठाकुर व गिरिराज सिंह समेत दंगा कराने में शामिल लोगों को अविलंब गिरफ्तारी व दंगे से पीड़ित लोगों को उचित मुआवजा देने की मांग की गई.

निर्माण मजदूर यूनियन का सम्मेलन

लखनऊ के सेमरा गौढ़ी, मड़ियांव में बीती 27 फरवरी को ऐक्टू से सम्बद्ध निर्माण मजदूर यूनियन की लखनऊ इकाई का 22 वां वार्षिक जिला सम्मेलन सम्पन्न हुआ. सम्मेलन का उद्घाटन करते हुए एक्टू के प्रदेश अध्यक्ष का. विजय विद्रोही ने मोदी सरकार के फासिस्ट हमले के खिलाफ  निर्माण मजदूरों से पूरी ताकत के साथ संघर्ष में उतरने की अपील की. पंद्रह सदस्यीय कार्यकारिणी सदस्यों में प्रमुख रूप से का. मंजू गौतम, रमेश चन्द्र शर्मा, रामसेवक रावत, सुग्रीव सरोज, समेदास मानिकपुरी, डोरीलाल, राम जीवन राना, कमलेश गौतम, शिवकुमार गौतम चुने गए.

सांप्रदायिक हमलों से बेहाल दिल्ली में यंग इंडिया मार्च : प्रशासनिक बाधा, गिरफ्तारियों व हमलों से जूझते हुए जंतर मंतर पर सभा

यंग इंडिया के आह्वान पर 3 मार्च 2020 को सीएए, एनआरसी, एनपीआर के विरोध में तथा सांप्रदायिक हिंसा और संविधान पर हमले के खिलाफ न्याय और शांति मार्च का आयोजन किया गया था. यह मार्च रामलीला मैदान में आयोजित था. मार्च के जरिए पिछले दिनों देश की राजधानी में भाजपा-संघ ब्रिगेड द्वारा सत्ता की सरपरस्ती और पुलिसिया देख-रेख में मुस्लिम समुदाय पर अंजाम दी गई बर्बरतापूर्ण हिंसा का विरोध भी शामिल था.

सीएए, एनआरसी, एनपीआर विरोधी आंदोलन, दिल्ली राज्य प्रायोजित हिंसा से उत्पन्न स्थिति पर गोष्ठी : बिहार में विकास के बकवास की; देश में ‘गोली मारो’ गैंग की सरकार

5 मार्च 2020 को पटना के भारतीय नृत्य कला मंदिर में भाकपा(माले) और इंसाफ मंच द्वारा ‘सीएए, एनआरसी, एनपीआर विरोधी आंदोलन, दिल्ली राज्य प्रायोजित हिंसा से उत्पन्न स्थिति और हमारी कार्यदिशा’ विषय पर एक विचार गोष्ठी आयोजित की गई.

कर्मचारी महासंघ का जिला सम्मेलन

बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ (गोपगुट) भागलपुर का 13वां जिला सम्मेलन 29 फरवरी को स्थानीय पेंशनर समाज भवन में सम्पन्न हुआ. झंडोत्तोलन व शाहीद वेदी पर पुष्पांजलि से सम्मेलन की शुरुआत हुई. महासंघ के सम्मानित राज्य अध्यक्ष का. रामबली प्रसाद ने खुले सत्रा और मुख्य सलाहकार अरविंद प्रसाद सिंह का ने प्रतिनिधि सत्र का उदघाटन किया. सम्मेलन को मुख्य अतिथि एक्टू के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एसके शर्मा, भाकपा(माले) के जिला सचिव विंदेश्वरी मंडल ने आदि ने सम्बोधित किया. सम्मेलन में 22 कर्मचारी संगठनों के करीब 100 प्रतिनिधि शामिल हुए.

अमित शाह इस्तीफा दो! कपिल मिश्रा को गिरफ्तार करो!

रांची में वाम दलों का संयुक्त प्रदर्शन

दिल्ली में हुए सुनियोजित साम्प्रदायिक हमले के खिलाफ 25 फरवरी 2020 को रांची में वामदलों – भाकपा(माले), भाकपा व माकपा के कार्यकर्ताओं ने प्रतिवाद मार्च निकाला और ‘दिल्ली के दंगाई कपिल मिश्रा को गिरफ्तार करो’ व ‘दंगाईयों को राजनीतिक संरक्षण देना बंद करो’ के जोरदार नारों के साथ अल्बर्ट एक्का चौक पर प्रदर्शन किया. वामपंथी दलों के नेताओं ने कहा कि दिल्ली दंगा सुनियोजित व प्रायोजित साम्प्रदायिक हिंसा है.

भारत बंद को सफल बनाया

सुप्रीम कोर्ट द्वारा प्रोन्नति में आरक्षण के सवाल पर दिए गए हालिया फैसले के खिलाफ सरकार से इस मामले में तत्काल अध्यादेश लाने की मांग पर 23 फरवरी को आहूत भारत बंद के समर्थन में भाकपा(माले) व आइसा के कार्यकर्ता सड़कों पर उतरे और उन्होंने कई जगहों पर सड़क व रेल मार्ग को बाधित किया.

ara

 

घन गरजे-जन गरजे : बिहार में हुआ ऐतिहासिक विधानसभा मार्च

सीएए-एनआरसी व एनपीआर के खिलाफ बिहार विधानसभा से तत्काल प्रस्ताव पारित करने की मांग पर 25 फरवरी 2020 को भाकपा(माले) व इंसाफ मंच के बैनर से ऐतिहासिक बिहार विधानसभा मार्च आयोजित हुआ. मार्च में भाग लेने के लिए राज्य के कोने-कोने से हजारों-हजार की तादाद में आम लोग पटना पहुंचे. प्रदर्शनकारियों के जत्थे देर शाम से ही ट्रेनों व बसों से पटना पहुंचने लगे थे.

‘दिल्ली चाहे अमन और शांति’

26 फरवरी को जंतर मंतर पर ‘दिल्ली चाहे अमन और शांति’ कार्यक्रम के लिए दिल्ली में सभी वामपंथी पार्टियों तथा अन्य तमाम सामाजिक व नागरिक संगठन एकत्रित हुए. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्रों और बुद्धिजीवियों ने भी हिस्सा लिया. कार्यक्रम में उत्तर पूर्वी दिल्ली में सत्ता प्रायोजित सुनियोजित दंगों को लेकर भारी चिंता जाहिर की गई. कार्यक्रम का संचालन कविता कृष्णन (ऐपवा), ए.आर. सिन्धू (सीटू) और एन्नी राजा (एनएफआईडब्लू) ने किया.