भाकपा(माले) विधायक कामरेड विनोद सिंह के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल ने, जिसमें आईएएस गोपीनाथन कन्नन, अर्थशास्त्री ज्यां द्रेज, अधिवक्ता फादर महेंद्र पीटर तिग्गा, नदीम खान एवं हाजी नवाब शामिल थे, पिछले दिनों नवनिर्मित झारखंड विधानसभा (रांची) स्थित मुख्यमंत्री कार्यालय कक्ष में झारखंड के नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकता की और जनविरोधी, संदिग्ध, दिग्भ्रमित एनपीआर पर को रोकने की मांग की.