corona
29 मार्च 2020

दुनिया भर में तबाही फैलाने वाली कोरोना वायरस की महामारी को अपने देश में रोकने के लिए मोदी सरकार ने हताशा में देशव्यापी लॉक डाउन लागू करने का क़दम उठाया है। ठीक समय पर रोकथाम न करने और सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा की तबाह हालत ने हमारे मुल्क को बहुत बड़ी मुश्किल में डाल दिया है। अब इस वायरस के फैलने से रोकने के लिए लॉकडाउन एक अनिवार्य बुराई माना जा रहा है। पर इस लॉकडाउन को लागू करने से पहले सरकार ने एक क्षण के लिए भी नहीं सोचा कि करोड़ों दिहाड़ी मजूर, प्रवासी मजूर व असंगठित क्षेत्र के मजूर, आजीविका ख़त्म होने व अपनी जिंदगियों में इससे आने वाली तबाही से कैसे निपटेंगे।

इस क़दम के चलते पूरे मुल्क की ग़रीब अवाम के सामने रहने-खाने की भयावह मुश्किल आ पड़ी है। जिसके चलते हम आज़ाद भारत में प्रवासी मजदूरों का घर की ओर सबसे बड़ा पलायन देख रहे हैं। ग़रीब अवाम की मुश्किलें पुलिस ने और बढ़ा दी है जिसे इस लॉक डाउन को जनता का दमन करने और उन्हें अपमानित करने के लिए प्रोत्साहित किया गया है। किसान के सर पर भी इस तबाही की बिजली गिरी है, वे खेतों में खड़ी अपनी फ़सलें नहीं काट पा रहे हैं।

सरकार की इस बेरहम और क्रूरता भरी भूमिका के उलट अवाम बेहद साहस और नम्रता के साथ इस अभूतपूर्व संकट का सामना कर रही है। मेडिकल कर्मचारियों के साथ नागरिक समाज का बड़ा हिस्सा, जनांदोलनों के तमाम संगठन और कार्यकर्ता, धार्मिक और सामाजिक संगठन, सब इस विषम बेला में अनुकरणीय भूमिका निभा रहे हैं।

इस कठिन और साहसी प्रयास में लगे सभी लोगों का हम आभार प्रकट करते हैं। हम भाकपा-माले के सभी सदस्यों, छात्रों, युवाओं और महिला संगठनों के तमाम सदस्यों, जनता की संस्कृति, स्वास्थ्य, विज्ञान से जुड़े सभी कार्यकर्ताओं से प्रवासी मजूरों, गरीब व असुरक्षित लोगों को इस मुश्किल घड़ी में दी जा सकने वाली हर सम्भव सहायता के प्रयासों को और ठोस बनाने की अपील करते हैं। आज इस वायरस से लड़ना और इससे बचने में लोगों की मदद करना ही आज हमारे सामने सबसे बड़ी चुनौती है।

हम लोगों से हमारी पार्टी, ट्रेड यूनियन व अन्य जन-संगठनों द्वारा चलाए जा रहे राहत अभियान में मदद करने की अपील कर रहे हैं। नीचे लिखे किसी खाते में आप मदद कर सकते हैं।

मदद करते हुए कृपया “कोविड-19 के लिए मदद’ ["Covid-19 Relief"] ज़रूर लिखें।

1. बैंक ट्रांसफ़र (भारतीय नागरिकों के लिए)
खाते का नाम: CPI(ML)
खाता नम्बर: 90502010057518
IFSC Code: SYNB0009050
MICR No.: 110025038
बैंक: Syndicate Bank
Nirman Vihar, Delhi – 110092

 

2. All India Central Council of Trade Unions
A/C No: 90502010102431, Syndicate Bank, Nirman Vihar,
DELHI 110092 92,
IFSC No. SYNB0009050,
MICR no. 110025038

जारीकर्ता -
भाकपा-माले केंद्रीय समिति
पता: भाकपा-माले केंद्रीय कार्यालय
चारु भवन, U-90, शकरपुर, दिल्ली – 110092